Republic Day 2025: स्कूल डांस परफॉर्मेंस के लिए चुनें बॉलीवुड के ये 5 गाने, दिलों में जाग उठेगी देशभक्ति
गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) भारत के लिए गर्व और सम्मान का प्रतीक है. इस दिन स्कूलों में बच्चों के देशभक्ति डांस परफॉर्मेंस मुख्य आकर्षण होते हैं. परफॉर्मेंस को खास बनाने के लिए सही गाने का चुनाव जरूरी है. यहां बच्चों के लिए बॉलीवुड के 5 बेहतरीन देशभक्ति गानों की लिस्ट दी गई है.
Bollywood Patriotics Songs: गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) भारत के इतिहास में सबसे गर्व और सम्मान का दिन है. इस दिन पूरे देश में देशभक्ति का माहौल होता है और स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. बच्चों के डांस परफॉर्मेंस इस दिन के मुख्य आकर्षण होते हैं.
ऐसे में सही गाने का चुनाव परफॉर्मेंस को और खास बना सकता है. अगर आप भी अपने बच्चों के परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट देशभक्ति गाने ढूंढ रहे हैं, तो यहां हमने बॉलीवुड के 5 बेहतरीन गानों की लिस्ट तैयार की है.
मां तुझे सलाम (वंदे मातरम)*
'मां तुझे सलाम' गाना एआर रहमान ने गाया है. यह गाना देशभक्ति के हर पहलू को छूता है. इसकी भावनात्मक धुन बच्चों के सोलो या ग्रुप परफॉर्मेंस के लिए परफेक्ट है. तिरंगे के रंग वाले कॉस्ट्यूम के साथ परफॉर्म किया गया यह गाना सभी का दिल जीत लेगा.
सुनो गौर से दुनिया वालों
दस फिल्म का सुनो गौर से दुनिया वालों परफॉर्मेंस के लिए एकदम बेस्ट है. इस गाने की एनर्जी और जोश बच्चों के ग्रुप डांस के लिए शानदार है. यह गाना न केवल परफॉर्मेंस को मजेदार बनाएगा, बल्कि दर्शकों को भी झूमने पर मजबूर कर देगा.
ये देश है वीर जवानों का
'ये देश है वीर जवानों का' गाना नया दौर फिल्म का है. यह गाना भारत के वीर सपूतों को सलाम करता है. क्लासिक गानों में से एक यह गाना बच्चों के पारंपरिक डांस परफॉर्मेंस के लिए शानदार रहेगा. इसका सरल और खूबसूरत संगीत बच्चों के डांस को और खास बना देगा.
चक दे इंडिया
शाहरुख खान का गाना 'चक दे इंडिया' जोश और टीमवर्क को दर्शाता है. बच्चों के ग्रुप डांस परफॉर्मेंस के लिए यह परफेक्ट गाना है. इस परफॉर्मेंस में बच्चे भारत के खेल और टीम भावना को भी प्रस्तुत कर सकते हैं.
संदेशे आते हैं
यह गाना हमारे सैनिकों के बलिदान और परिवार के प्रति उनके प्यार को दर्शाता है .बच्चों का एक इमोशनल डांस परफॉर्मेंस इस गाने पर दर्शकों की आंखों में आंसू ला सकता है.