Periods Tips: पीरियड्स के दौरान ऐसे करें खुद को पैंपर, दर्द होगा झट से दूर

Periods Tips: हर महिला के लिए पीरियड्स का एक्सपीरियंस अलग होता है. इस दौरान इन्हें ज्यादा पैंपर की जरुरत होती है. ऐसे में हम आपको कुछ तरीके बताते हैं.

India Daily Live

नई दिल्ली: महिलाओं में माहवारी आम बात है. लगभग हर महिला को महीने में एक बार पीरियड्स जरूर होते हैं. इस दौरान महिलाएं कई समस्याओं से जूझती हैं जिसमें पेट, दर्द, ऐंठन, सिर दर्द, कमर दर्द, पैर दर्द जैसी समस्याएं होती है. हर महिला के लिए पीरियड्स का एक्सपीरियंस अलग होता है. इस दौरान इन्हें ज्यादा पैंपर की जरुरत होती है. ऐसे में हम आपको कुछ तरीके बताते हैं जिससे आप खुद को माहवारी के दौरान पैंपर कर सकती हैं.

पीरियड्स के दौरान ऐसे करें खुद को पैंपर

 

 

गर्म पानी से नहाना

माहवारी के समय अगर आप गर्म पानी से नहा रहे हैं तो इससे आपको दर्द में काफी आराम मिलेगा. गर्म पानी के कारण शरीर की शिकाई होती है और आपका मूड भी ठीक होगा. आपकी मांसपेशियों को भी गर्म पानी के कारण आराम मिलेगा.

 

म्यूजिक सुनें

पीरियड्स के दौरान महिलाओं के मूड स्विंग्स काफी होते हैं जिस कारण चिड़चिड़ापन, गुस्सा आना आम हो जाता है. ऐसे में आप अपने मूड को लाइट करने के लिए गानों का सहारा ले सकते हैं. आप इस दौरान गाने सुने आपका मूड ठीक होगा. ध्यान रहें कि आपको इस दौरान sad सॉन्ग से दूर रहना है वरना आपका मूड खराब हो सकता है.

 

डार्क चॉकलेट खाएं

पीरियड्स के दौरान आपको अपने लिए डार्क चॉकलेट खरीदनी चाहिए, इससे आपको दर्द में काफी आराम मिलेगा. थोड़ी सी डार्क चॉकलेट आपको खुश करने के लिए काफी है, इसलिए पीरियड्स के दौरान आप अपने साथ डार्क चॉकलेट जरूर रखें.

 

फिल्म या सीरीज देखें

अपने मूड और दर्द को डायवर्ट करने के लिए आप अपनी फेवरेट फिल्म या फिर सीरीज देख सकते हैं इससे भी आपको काफी आराम मिलेगा क्योंकि आप अपना दर्द भूल जाएंगे.

 

गर्म चाय पिएं

इस दौरान आप गर्म चाय पीएं ये आपके पेट की शिकाई करता है और आपको दर्द में आराम देता है. पीरियड्स के दौरान गर्म चीजें पेट को काफी राहत देती हैं. माहवारी के दौरान ठंडी चीजें जैसे दही, जूस इन सब से दूरी बनाए रखें.