Railway RRB NTPC Result 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड ने जारी किया NTPC का रिजल्ट, ये रहा डायरेक्ट लिंक
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आज, 19 सितंबर 2025 को NTPC CBT-1 ग्रेजुएट 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं
Railway RRB NTPC Result 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आज, 19 सितंबर 2025 को NTPC CBT-1 ग्रेजुएट 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं. बता दें कि आरआरबी ने NTPC CBT-1 भर्ती परीक्षा के तहत 11,500 पदों पर भर्ती निकाली थी. परीक्षा देने वाले छात्र लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे.
CBT-1 परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को CBT-2 परीक्षा देनी होगी जो संभवत: 13 अक्टूबर को 2025 को आयोजित की जाएगी.
ऐसे डाउनलोड करें RRB NTPC CBT-1 Graduate Result
. जिस क्षेत्र से आपने आवेदन किया था उस क्षेत्र की RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
. होमपेज पर जाकर लॉगइन पर क्लिक करें.
. अपनी जन्मतिथि और रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर लॉगइन करें.
. इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
. स्क्रीन पर दिखने वाले रिजल्ट को डाउनलोड कर भविष्य की जरूरत के लिए प्रिंट करा लें.
आप RRB NTPC CBT -1 Result 2025 लिंक पर जाकर सीधे रिजल्ड को डाउनलोड कर सकते हैं.
कितने पदों पर होगी भर्ती
बता दें कि इस परीक्षा के तहत 11,558 पदों को भरा जाएगा जिसमें
ग्रेजुएट लेवल पोस्ट (कुल पद 8,113)
. चीफ कॉमर्शियल एंड टिकट सुपरवाइजर: 1736
. स्टेशन मास्टर के 994
. गुट्स ट्रेन मैनेजर 3,144
. जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट् एंड टाइपिस्ट 1,507
. सीनियर क्लर्क एंड टाइपिस्ट 732
अंडरग्रेजुएट लेवल पोस्ट (कुल पद 3,445)
. कॉमर्शियल एंड टिकट क्लर्क 2,022
. अकाउंट क्लर्क एंड टाइपिस्ट 361
. जूनियर क्लर्क एंड टाइपिस्ट 990
. ट्रेन क्लर्क 72