Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

DSSSB ने विभिन्न परीक्षाओं के लिए जारी किया टाइम टेबल, 1 CLICK में जान लें पूरा शेड्यूल

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने आधिकारिक वेबसाइट पर विभिन्न विभागों के विभिन्न पदों के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है.

x
Garima Singh

DSSSB Exam Date: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने आधिकारिक वेबसाइट पर विभिन्न विभागों के विभिन्न पदों के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है.

जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर परीक्षा की डेट चेक कर सकते हैं.

यहां से करें परीक्षा की डेट चेक

1 अप्रैल 2025 से शुरू होगी परीक्षा 

आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, “दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड, जीएनसीटीडी के विभिन्न विभागों के विभिन्न पोस्ट कोड के लिए परीक्षा आयोजित करेगा.” शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा 1 अप्रैल 2025 को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक शुरू होगी। शेड्यूल में जून 2025 तक की परीक्षाओं का विवरण दिया गया है. बोर्ड ने परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए दिशा-निर्देश भी बताए हैं.

अभ्यर्थियों के लिए मुख्य दिशानिर्देश

किसी भी परिस्थिति में किसी भी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड में उल्लिखित रिपोर्टिंग समय की समाप्ति के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. किसी भी अभ्यर्थी को किसी भी परिस्थिति में प्रवेश पत्र के बिना और बिना किसी पहचान पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. अभ्यर्थियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि फोटोयुक्त उपस्थिति पत्रक और प्रवेश पत्र का तीसरा पृष्ठ निरीक्षक को सौंप दिया जाए, अन्यथा परिणाम के लिए अभ्यर्थी स्वयं जिम्मेदार होंगे.

परीक्षा में क्या लेकर जाए और क्या नहीं?

अभ्यर्थियों को निर्देश दिया जाता है कि वे अपने साथ पेन/पेंसिल/पेंसिल बॉक्स न लाएं क्योंकि पेन बोर्ड द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है. गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग होगी। इसका मतलब है कि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटा जाएगा. उम्मीदवारों को DSSSB परीक्षा में उपस्थित होने के दौरान निम्नलिखित ड्रेस कोड का पालन करने का निर्देश दिया जाता है.

ड्रेस कोड 

आधे आस्तीन वाले हल्के कपड़े जिनमें बड़े बटन, ब्रोच न हों, सलवार/पतलून के साथ बैज, फूल आदि लगाना उचित नहीं होगा। इसके साथ ही कम एड़ी वाली चप्पलें, सैंडल, जूते की अनुमति नहीं है।