West Bengal Assembly Election 2026

गर्भावस्था में पैरासिटामोल खाने से हो सकता है ऑटिज्म? ट्रंप के दावे में कितना दम, WHO ने किया साफ

सोमवार को डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं द्वारा पैरासिटामोल लेने और बचपन में टीकाकरण के कारण ऑटिज्म की समस्या हो सकती है.

X
Sagar Bhardwaj

Paracetamol During Pregnancy: विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को खारिज कर दिया कि गर्भावस्था के दौरान पैरासिटामोल  के सेवन से ऑटिज्म स्पेक्ट्रम विकार (ASD)  का खतरा होता है. WHO ने कहा कि गर्भावस्था के दौरान पैरासिटामोल के सेवन से ऑटिज्म होने के अब तक कोई ठोस प्रमाण नहीं हैं. जेनेवा में एक प्रेस ब्रीफ के दौरान WHO के तारिक जासारेविक ने कहा कि यह साक्ष्य अभी भी असंगत है.

बता दें कि सोमवार को डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं द्वारा पैरासिटामोल लेने और बचपन में टीकाकरण के कारण ऑटिज्म की समस्या हो सकती है.

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए तारिक जासारेविक ने कहा कि जैसा कि हम जानते हैं कि वैक्सीन के कारण ऑटित्म नहीं होता, वैक्सीन ने अनगिनत जिंदगियों को बचाया है और इसे विज्ञान ने भी साबित किया है और इस पर वास्तव में सवाल नहीं उठाया जाना चाहिए.

इससे पहले आज यूरोपीय औषधि एजेंसी (EMA)  ने कहा था कि अभी हमें कोई सबूत नहीं मिले हैं और इसलिए गर्भवती के दौरान पैरासिटामोल के इस्तेमाल को लेकर वर्तमान सिफारिशों को बदलने की कोई जरूरत नहीं है.

सोमवार को डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि अमेरिका की महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान acetaminophen जिसे आम तौर पर Tylenol कहा जाता है, का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, ऐसा करने से देश में ऑटिज्म के मरीजों की संख्या बढ़ सकती है. हालांकि ऐसा कहते हुए उन्होंने कोई सबूत पेश नहीं किए.

क्या होता है ऑटिज्म

ऑटिज्म स्पेक्ट्रम विकार (ASD) ब्रेन में अंतर के कारण होने वाली एक डेवलपमेंटल विसंगति है. ASD से ग्रस्त लोगों को अक्सर लोगों से संवाद करने और उनसे घुलने-मिलने में समस्या होती है. ASD से ग्रस्त लोगों के सीखने, चलने-फिरने या ध्यान देने के तरीके भी अलग हो सकते हैं.