पहले अमेरिका को WHO से किया बाहर, अब फिर से कराएंगे वापसी, आखिर क्या है डोनाल्ड का 'ट्रंप' वाला नया प्लान?
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को लास वेगास के सर्का रिसॉर्ट एंड कसीनो में एक रैली के दौरान संयुक्त राज्य अमेरिका के WHO में दोबारा शामिल होने की संभावना का संकेत दिया.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि US फिर से विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ जुड़ सकता है. उन्होंने लास वेगास में एक रैली को संबोधित करते हुए इसके संकते दिए. डोनाल्ड ट्रंप 2020 से ही WHO की ओलचना करते आ रहे हैं. उनका मानना है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने महामारी कोविड 19 से सही तरीके से नहीं निपटा और उस पर चीन का प्रभाव है.
सत्ता में आते ही डोनाल्ड ट्रंप ने विश्व स्वास्थ्य संगठन से अमेरिका को निकालने की फाइल पर हस्ताक्षर किए थे. ट्रम्प ने इस बात पर चिंता जताई कि अमेरिका चीन जैसे अन्य देशों की तुलना में WHO को अपने उचित हिस्से से अधिक भुगतान कर रहा है. उन्होंने संगठन की कथित विफलताओं के लिए लंबे समय से आलोचना की है और अमेरिकी वित्तीय योगदान को अधिक बताया है.
WHO में US के वापसी के ट्रंप ने दिए संकेत
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रैली में अमेरिका को विश्व स्वास्थ्य संगठन में फिर से शामिल करने के संकेत दिए. लेकिन कम डोनेशन पर. उन्होंने कहा, "हो सकता है कि हम फिर से इसमें आ जाए. मैं नहीं जानता. शायद हम कर सकते हैं. लेकिन अब इन्हें डोनेशन को लेकर पारदर्शिता रखनी होगी."
डोनाल्ड ट्रंप ने WHO को दी जाने वाली फंडिंग पर चीन और अमेरिका की तुलना की. उन्होंने कहा, "चीन 1.4 बिलियन लोगों के लिए 39 मिलियन डॉलर देता है. और हम 325 मिलियन के लिए 500 मिलियन डॉलर देते हैं. मैं नहीं जानता इन लोगों को क्या हो गया है."
जो बाइडेन पर ट्रंप ने किया कटाक्ष
ट्रम्प ने 2020 में उनकी पहल को अवरुद्ध करने के लिए पूर्व राष्ट्रपति जो बिडेन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मैं इस पर 4 साल पहले ही एक्शन लेता अगर मैं चुनाव न हारता और जो बाइडेन राष्ट्रपति न बनते.
ट्रम्प ने अपने पहले कार्यकाल के अंतिम वर्ष के दौरान संयुक्त राज्य अमेरिका को WHO से वापस लेने के कदम उठाना शुरू किया था. हालांकि, जो बाइडन से चुनाव हारने के बाद, डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति ने अपने पहले दिन कार्यालय में इस प्रयास को अवरुद्ध कर दिया. ट्रंप ने यह भी खुलासा किया कि वे कांग्रेस के साथ मिलकर एक ऐसा बिल तैयार करेंगे, जो करों में कटौती करेगा और उनके अभियान का वादा पूरा करेगा, जिससे कर्मचारियों के टिप्स पर कोई कर नहीं लगेगा, साथ ही 80,000 नए IRS एजेंटों की भर्ती को भी संभावित रूप से रोकने का इरादा है.
इसके अतिरिक्त, ट्रंप ने यह भी खुलासा किया कि उनका इरादा 80,000 नए IRS एजेंटों की भर्ती को रोकने का है, जिनके वेतन के लिए संघीय एजेंसी को $72 बिलियन की धनराशि मुद्रास्फीति न्यूनीकरण अधिनियम के तहत दी गई थी. ट्रंप ने कहा, "उन्होंने या तो 88,000 कर्मचारियों को हायर किया, या करने की कोशिश की, जो आपके खिलाफ जाएंगे, और हम एक योजना तैयार करने की प्रक्रिया में हैं, ताकि उन्हें खत्म कर दिया जाए, या शायद हम उन्हें सीमा पर भेज दें."