West Bengal Assembly Election 2026

'भारत के कृषि और डेयरी से कोई समझौता नहीं', केंद्रीय मंत्री ने अमेरिका-भारत ट्रेड डील का जारी किया फ्रेमवर्क

भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते के बाद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए इसका फ्रेमवर्क जारी किया है.

ANI
Shanu Sharma

नई दिल्ली: अमेरिका और भारत के बीच व्यापार समझौते की कई खबरें सामने आई, जिसके बाद शुक्रवार को फ्रेमवर्क जारी किया गया है. दोनों देशों ने एक संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि इस फ्रेमवर्क को शीघ्र लागू किया जाएगा और अंतरिम समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में काम करेंगे.

दोनों देशों ने इस साझेदारी को एक ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया. वहीं केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए इसका प्रेमवर्क जारी किया है. जिसमें उन्होंने बताया कि इस डील से भारत को कितना फायदा हैगा. 

पीयूष गोयल ने शेयर किया पोस्ट

पीयूष गोयल ने अपने पोस्ट में लिखा कि भारत ने अमेरिका के साथ इस व्यापार समझौते के लिए मजबूत फ्रेमवर्क तैयार किया है. जिससे देश के एमएसएमई, किसान  और मछुआरों को सबसे ज्यादा फायादा मिलेगा. इस डील से 30 ट्रिलियन डॉलर के विशाल बाजार के द्वार खुलेंगे. इसके अलावा देश के युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे.

उन्होंने बताया कि अमेरिका ने भारतीय सामानों पर रेसिप्रोकल टैरिफ घटाकर 18% करने वाला है. इससे भारत टेक्सटाइल, चमड़ा, प्लास्टिक और हस्तशिल्प जैसे भारतीय उत्पादों को बड़े बाजारों तक आसानी से पहुंचा पाएगा. उन्होंने कहा कि इस समझौते में भारतीय किसानों का भी पूरा ख्याल रखा गया है. 

फार्मास्यूटिकल्स पर अभी नहीं बात 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मक्का, गेहूं, चावल, सोया, दूध, पनीर, एथेनॉल, तंबाकू, सब्जियां और मांस जैसे संवेदनशील उत्पादों को पूरी तरह संरक्षित रखा गया है. हालांकि अभी भी दोनों पक्षों के बीच जनरल फार्मास्यूटिकल्स, नॉन-टैरिफ बैरियर्स समेत कुछ अन्य मुद्दों पर बात होना बाकी है.

इस समझौते में अमेरिका ने एयरक्राफ्ट और एयरक्राफ्ट पार्ट्स पर लगे टैरिफ को हटाने का ऐलान किया है. कुछ दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कहा था कि भारत के साथ व्यापार समझौता फाइनल हो गया है. उन्होंने कहा था कि यह समझौता भारत द्वारा रूस तेल खरीद पर रोक लगाए जाने के बाद किया गया है. हालांकि अमेरिका के इस दावे पर रुस ने कहा कि भारत अपने फैसले लेने के लिए आजाद है.