IPL 2026

थर्ड वर्ल्ड वॉर में ब्रिटेन के इन शहरों पर परमाणु हमला करेगा रूस! पुतिन का प्लान किसने किया लीक?

हालांकि अभी यह केवल संभावना है लेकिन अगर ब्रिटेन पर हमला हुआ तो यह यह ब्रिटेन और शेष नाटो दोनों देशों के विरुद्ध युद्ध की घोषणा होगी.

grok
Sagar Bhardwaj

रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण पूरी दुनिया में तृतीय विश्व यु्द्ध के हालात बन गए हैं. इसी बीच खुफिया सूत्रों के अनुसार, रूस ने ब्रिटेन के नौ कस्बों और शहरों को संभावित हमले के रूप में चिह्नित किया है. यानी अगर तृतीय विश्व युद्ध हुआ तो रूस ब्रिटेन के इन शहरों को सबसे पहले तबाह करेगा. सूत्रों ने चेतावनी दी कि पुतिन की लंबी दूरी के बमवर्षकों की सूची तैयार है और ब्रिटेन की जवाबी कार्रवाई से बचने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया चेतावनी (QRA) अड्डे तैयार हैं.

पूर्वी यूरोप में एक रूसी एजेंट द्वारा एक ब्रिटिश खुफिया अधिकारी को यह जानकारी दी गई है. निशाना बनाए जाने वाले संभावित शहरों की सूची में सेना से संबंध वाला भी एक शहर शामिल हैं.

युद्ध हुआ तो ये शहर हो जाएंगे राख

रूस के एजेंट ने ब्रिटेन को जो लिस्ट सौंपी है उसमें एल्डरशॉट, कोलचेस्टर और पोर्ट्समाउथ जैसे शहरों के नाम शामिल हैं. इसके अलावा इस लिस्ट में ऐतिहासिक समुद्री शहर चैथम और विल्टशायर स्थित टिडवर्थ और सैलिसबरी भी शामिल है.

ध्यान भटकाने की हो सकती है साजिश

हालांकि व्हाइटहॉल के एक अंदरूनी सूत्र ने पहले ही संकेत दिया है कि यह लिस्ट RAF कॉनिंग्सबी और आरएएफ लॉसीमाउथ में क्यूआरए टीमों का ध्यान भटकाने की एक चाल हो सकती है.  

ब्रिटेन पर हमला नाटो के विरुद्ध हमले की घोषणा

हालांकि अभी यह केवल संभावना है लेकिन अगर ब्रिटेन पर हमला हुआ तो यह यह ब्रिटेन और शेष नाटो दोनों देशों के विरुद्ध युद्ध की घोषणा होगी. यह खुलासा हाल ही में आईं उन रिपोर्ट्स के बाद आया है जिनमें कहा गया है कि पुतिन ने कथित तौर पर परमाणु हथियारों से लैस 56 कालिब्र मिसाइलों का कमीशन किया है.

रूस के बास बैलिस्टिक मिसाइलों का भंडार

यह भी सामने आया है कि रूस की सेना के पास बैलिस्टिक मिसाइलों का भी एक भंडार है जिसमें 9M723 इस्कंदर-एम मिसाइलों की भरमार है. यह मिसाइल महंगी है और इसे बनाना मुश्किल भी है क्योंकि इसक मारक क्षमता क्रूज मिसाइलों की तुलना में काफी कम है. हालांकि ब्रिटेन पर हमला करने से पहले अभी रूस को यूक्रेन से पार पानी होगी, जिसने कमजोर होते हुए भी पुतिन की सेना की नाम में दम कर रखा है.