Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

हेगसेथ को अमेरिकी रक्षा मंत्री बनाने पर लगी मुहर

अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट ने शुक्रवार देर रात हुए मतदान के बाद पीट हेगसेथ को अमेरिका का रक्षा मंत्री बनाए जाने को मंजूरी दे दी. 

Shilpa Srivastava

वाशिंगटन, 25 जनवरी (एपी) अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट ने शुक्रवार देर रात हुए मतदान के बाद पीट हेगसेथ को अमेरिका का रक्षा मंत्री बनाए जाने को मंजूरी दे दी. अत्यधिक शराब पीने और महिलाओं के प्रति आक्रामक व्यवहार के आरोपों के बीच रक्षा मंत्री बनने के लिए उनकी योग्यता पर सवाल उठ रहे थे.

उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ‘टाईब्रेकिंग’ वोट देने के लिए मौजूद थे, जो सीनेट में मंत्रिमंडल उम्मीदवारों के मामले में असामान्य बात है. आमतौर पर कैबिनेट के लिए नामित व्यक्तियों को व्यापक समर्थन मिलता है. हेगसेथ खुद अपने परिवार के साथ संसद भवन में मौजूद थे

अलास्का की रिपब्लिकन सीनेटर लिसा मर्कोव्स्की, मेन की सुजन कॉलिंस और केंटकी के पूर्व GOP नेता मिच मैककोनेल ने असहमत होकर विरोधी वोट डाले. नॉर्थ कैरोलिना के सीनेटर थॉम टिलिस, जिनका रुख मतदान तक स्पष्ट नहीं था, ने अंत में ट्रंप के नामांकन का समर्थन किया, जिससे वांस के निर्णायक वोट से पुष्टि हो सकी.

मर्कोव्स्की का विरोध हिग्सेथ के बारे में चिंता से था, जिसमें बेवफाई, "यौन हमले के आरोप और अत्यधिक शराब पीने" जैसी बातें शामिल थीं, साथ ही उनके महिलाओं के सैन्य सेवा में योगदान पर पहले दिए गए बयानों से भी वह असहमत थीं. उन्होंने यह भी बताया कि हिग्सेथ का स्वीकार किया हुआ आचरण एक सैन्य नेता के लिए अनुचित और खराब निर्णय को दिखाता है.

इनपुट- भाषा