T20 World Cup 2026

गाजा शांति समझौते पर सहमति के बाद भी इजरायल ने दिखाए कड़े तेवर, IDF को दी हमास से निपटने की खुली छूट

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल कैट्ज ने कहा कि उन्होंने IDF को निर्देश दिया है कि वह अगर गाजा पट्टी में हमास इजरायली सेना को कोई भी नुकसान पहुंचाता है या पहुंचाने की कोशिश करता है तो उसका पूरी ताकत के साथ जवाब दिया जाए.

X
Sagar Bhardwaj

Gaza Peace Deal: गाजा पीस प्लान पर सहमति बनने के बाद इजरायल और हमास युद्धविराम समझौते के लिए राजी हो गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक कल यानी 10 अक्टूबर से इजरायल और फिलिस्तीन बीच युद्ध विराम समझौता लागू हो जाएगा लेकिन ऐसा लगता है कि युद्धविराम लागू होने तक इजरायल किसी भी कीमत पर हथियार डालने को तैयार नहीं है और किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है.

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल कैट्ज ने कहा कि उन्होंने IDF को निर्देश दिया है कि वह अगर गाजा पट्टी में हमास इजरायली सेना को कोई भी नुकसान पहुंचाता है या पहुंचाने की कोशिश करता है तो उसका पूरी ताकत के साथ जवाब दिया जाए. कैट्ज के कार्यालय ने कहा कि रक्षा मंत्री ने आईडीएफ को निर्देश दिया है कि युद्ध विराम समझौता लागू होने तक पूरी तरह से मुस्दैत रहें और किसी भी खतरे का पूरी ताकत के साथ जवाब दें.

कैट्ज के कार्यालय ने रक्षा मंत्री के हवाले से कहा, 'वर्तमान स्थिति में IDF सैनिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारा सबसे बड़ा दायित्व है.'

समझौते पर बनी सहमति

मिस्र के काहिरा में इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम समझौत के पहले चरण पर सहमति बनी. पहले चरण के तहत सभी बंदियों को रिहा किया जाएगा. दोनों ओर से बंधकों को  छोड़ा जाएगा. साथ ही इजरायल गाजा से अपने सैनिकों को सहमत रेखा से वापस बुलाएगा.