Afghanistan-Pakistan War: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच छिड़ी जंग वक्त के साथ भीषण होती जा रही है. ताजा जानकारी के अनुसार, इस जंग में ना केवल सैनिक बल्कि सीमाई इलाकों में रहने वाले आम नागरिक भी मारे जा रहे हैं. अब तक दर्जनों बेगुनाहों के मारे जाने और घायल होने की खबर है. लंबे समय तक एक दूसरे के सहयोगी रहे दोनों देश अब एक दूसरे के जानी दुश्मन बन चुके हैं.
पाकिस्तान की कई चौकिंगा तबाह, टैंकों पर किया कब्जा
रिपोर्ट्स के अनुसार, अफनिस्तान की सेना ने पाकिस्तानी सेना की कई चौकियों को तबाह कर दिया है और उनके कई टैंकों पर कब्जा कर लिया है. जबीहुल्लाह मुजाहिद के अनुसार, इस्लामाबाद के सैनिकों ने बुधवार सुबह स्पिन बोल्डक पर हुए हमले में 12 नागरिकों को मार डाला और 100 लोगों को घायल कर दिया.
❗️अफगानिस्तान की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के सैनिक और पोस्ट कब्जे में: तालिबान
— RT Hindi (@RT_hindi_) October 15, 2025
जबीहुल्लाह मुजाहिद के अनुसार, इस्लामाबाद के सैनिकों ने बुधवार सुबह स्पिन बोल्डक पर हुए हमले में 12 नागरिकों को मार डाला और 100 लोगों को घायल कर दिया।
उन्होंने कहा, "इसके बाद, अफगान सेना को जवाबी… https://t.co/mjKmGJdTjM pic.twitter.com/O4YDyhR6Ky
उन्होंने कहा, "इसके बाद, अफगान सेना को जवाबी कार्रवाई करने के लिए मजबूर होना पड़ा. जवाबी हमले में कई पाकिस्तानी हमलावर सैनिक मारे गए, उनकी चौकियों और केंद्रों पर कब्जा कर लिया गया, हथियार और टैंक अफगान सेना के हाथों में आ गए, और उनके अधिकांश सैन्य प्रतिष्ठान नष्ट हो गए." पाकिस्तानी सरकार ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है.
कैसे शुरू हुई झड़प
दोनों देशों के बीच तनाव उस वक्त बढ़ गया जब अफगानिस्तान ने दावा किया कि पाकिस्तान ने उसके हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया है और अफगानिस्तान के कई इलाकों पर हवाई हमले किये हैं.
❗️🇦🇫 तालिबान बलों के साथ संघर्ष के बीच कथित तौर पर तबाह की गई पाकिस्तानी चौकियों की फुटेज जारी की गई
— RT Hindi (@RT_hindi_) October 15, 2025
📹 🇦🇫 सरकारी मीडिया https://t.co/Y4iMu0PsZl pic.twitter.com/e8AS01d5do
इसके बाद शनिवार 11 अक्तूबर को तालिबानी सरकार के रक्षा विभाग ने डूरंड रेखा के साथ पाकिस्तानी चौकियों पर जवाबी हमले किए. इन हमलों के जवाब में पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान सेना की चौकियों पर हमला किया.
अफगानिस्तान ने दावा किया कि इन झड़पों में 58 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और 30 अन्य घायल हो गए. वहीं पाकिस्तानी सेना के सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय ने एक बयान जारी कर 23 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने वह 29 अन्य के घायल होने की पुष्टि की.
पाकिस्तान ने यह दावा किया है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने उनके विरोधी समूहों को अपने यहां शरण दी है जो पाकिस्तान पर हमले करते हैं. हालांकि तालिबानी सरकार ने इन आरोपों का खंडन किया है और कहा है कि वह अपनी धरती का इस्तेमाल किसी भी देश के खिलाफ नहीं होने देगी.