West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

ईरान ने शांति प्रस्ताव में ऐसा क्या कहा जिसे ट्रंप ने तुरंत कर दिया इनकार? जानें

तेहरान ने अमेरिका को शांति प्रस्ताव भेजा है, जिसमें संघर्ष खत्म करने की बात कही गई है. चलिए जानते हैं कि आखिर तेहरान के प्रस्ताव में क्या कहा है, जिसे ट्रंप ने तुरंत मना कर दिया.

X
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: मिडिल-ईस्ट में स्ट्रेस लगातार बना हुआ है. तेहरान ने अपन नया प्रस्ताव अमेरिका के आगे पेश किया था. ईरान का मकसद इस संघर्ष को खत्म करना है और अमेरिका के साथ बातचीत को आगे बढ़ाना है. बता दें कि तेहरान ने गुरुवार शाम को औपचारिक रूप से अपना यह नया डॉक्यूमेंट पाकिस्तान को सौंप दिया था, लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस प्रस्ताव पर सहमति नहीं जताई है. चलिए जानते हैं कि ईरान ने अपने प्रस्ताव ने क्या कहा था. 

ईरान ने अपने प्रस्ताव में क्या कहा है?

ईरान के नए प्रस्ताव में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का जिक्र है. ईरान ने कहा है कि इस रास्ते को खोलने पर भी फोकस है. वहीं, ईरान न्यूक्लियर प्रोग्राम की बातचीत को लेकर चर्चा आगे के लिए टालने की बात कही है. न्यूक्लियर बातचीत को टालने को लेकर वॉशिंगटन के अधिकारियों ने चिंता जताई है. इनका कहना है कि ईरान के यूरेनियम प्रोग्राम और उसके पास बम बनाने लायक यूरेनियम के भंडार के मुद्दों को बात किए बिना या उसे सुलझाए बिना होर्मुज को खोलना अमेरिका की स्थिति को कमजोर कर देगा. 

प्वाइंट्स में जानें ईरान के प्रस्ताव के बारे में:

ईरान ने कहा है कि अगर अमेरिका ये गारंटी देता है कि वो हमले और ईरानी बंदरगाहों पर नाकाबंदी खत्म कर देगा, तो तेहरान होर्मुज को फिर से खोलने पर चर्चा करने के लिए तैयार है. सिर्फ इतना ही नहीं, ईरान ने यह  भी कहा है कि अमेरिका जब नाकाबंदी हटा लेगा तो उसके बदले ईरान न्यूक्लियर प्रोग्राम से जुड़े मुद्दों को लेकर बातचीत कर सकता है. साथ ही ईरान ने यह भी संकेत दिया है कि वो अगले हफ्ते की शुरुआती में अमेरिका से बातचीत करने के लिए तैयार है. 

प्रस्ताव पर ट्रंप की प्रतिक्रिया: 

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वो ईरान के शांति प्रस्ताव से संतुष्ट नहीं है. इस योजना को मिलते ही ट्रंप ने इसे खारिज कर दिया. एक रिपोर्ट के अनुसार, वो समझौता करना चाहते हैं लेकिन ईरान की शर्तों से संतुष्ट नहीं है. वो यह देखना चाहते हैं कि आगे क्या होता है. ट्रंप ने ईरान से नाराजगी जाहिर की है और कहा है कि वो बिखरा हुआ है. ट्रंप ने हाल ही में एक नया प्रस्ताव दिया था जिसका मेन फोनकस होर्मुज को खोलना था, जिससे अमेरिका के खाड़ी सहयोगी देश अपने तेल और गैस के निर्यात आसानी से कर सके.