T20 World Cup 2026

'मैं पूछती रही, वो मना करता रहा!' पकड़े जाने के बाद पति ने बाथरूम में जाकर काट डाला अपना...

महिला ने कहा, 'मैं 27 साल की हूं और मेरा पति 28 साल का. दो साल पहले हमारी शादी हुई थी, और मैं समझती थी कि हम खुश हैं - या कम से कम, मैं खुश थी.  कुछ दिन पहले, मुझे लगा कि मुझे कान और गले में इन्फेक्शन हो रहा है.  मेरा फोन नहीं मिल रहा था, तो मैंने अपने पति का फोन डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लेने के लिए मांगा. बस यहीं से सब शुरू हुआ.'

Sagar Bhardwaj

एक महिला ने अपनी दास्तान बताई है, जिसे पढ़ने के बाद आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी. महिला ने बताया कि उसका पति उसे धोखा दे रहा था, और जब उसकी धोखेबाजी पकड़ी गई तो उसने घातक कदम उठा लिया. महिला ने बताया कि उसके गले और कान में संक्रमण था. उसने अपने फोन से डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लेना चाहा लेकिन मेरा फोन लग नहीं रहा था, जब मैंने अपॉइंटमेंट लेने के लिए अपने पति का फोन लिया तो मुझे उसके फोन में असहज करने वाले मैसेज मिले. उन मैसेज को पढ़कर मेरी दुनिया तबाह हो गई.

मैं समझती थी कि हम खुश हैं
महिला ने कहा, 'मैं 27 साल की हूं और मेरा पति 28 साल का. दो साल पहले हमारी शादी हुई थी, और मैं समझती थी कि हम खुश हैं - या कम से कम, मैं खुश थी.  कुछ दिन पहले, मुझे लगा कि मुझे कान और गले में इन्फेक्शन हो रहा है.  मेरा फोन नहीं मिल रहा था, तो मैंने अपने पति का फोन डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लेने के लिए मांगा. बस यहीं से सब शुरू हुआ.'

झूठ और एक भयानक झगड़ा
महिला ने आगे कहा, 'फोन में मैंने कुछ मैसेज देखे, जो मुझे चौंका गए.  वो किसी और लड़की के साथ चैट कर रहा था. जब मैंने उससे इस बारे में पूछा, तो उसने इनकार कर दिया. बोला, "ये तो बस दोस्तों की बातें हैं, मजाक कर रहा था."  लेकिन मैं जानती थी कि वो झूठ बोल रहा है.  हमारा बहुत बड़ा झगड़ा हुआ, इतना बड़ा कि पड़ोसियों को आकर देखना पड़ा कि सब ठीक तो है ना.  मैंने उन्हें किसी तरह शांत किया, और उनके जाने के बाद, मेरे पति ने आखिरकार सच कबूल कर लिया.'

मैं जैसे तैसे डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लेकर आई.  जब मैं घर लौटी, तो देखा कि मेरा पति बैग पैक कर रहा है.  उसने कहा कि वो अपनी मां के घर जा रहा है, थोड़ा शांत होने के लिए.  उसके जाने के बाद, मैंने बाथरूम के फर्श पर खून देखा.  समझ नहीं आया कि ये कहां से आया.  मैंने उसे फोन किया.  वो परेशान हो गया और बोला कि झगड़े के बाद उसका हाथ कट गया था.  मैं सुनकर हैरान रह गई.  मैंने कभी नहीं सोचा था कि वो ऐसा कुछ कर सकता है.  मैंने उससे घर आने के लिए कहा, लेकिन उसने कहा कि अभी नहीं, उसे सोचने के लिए वक्त चाहिए.

एक सप्ताह का सन्नाटा

महिला ने कहा, 'एक हफ्ता हो गया है, वो अभी तक नहीं आया है.  मैं सोच रही हूं कि क्या मुझे अपने रिश्ते के लिए लड़ना चाहिए?  क्या ये सब ठीक हो सकता है?  मैं समझ नहीं पा रही हूं कि क्या करू.'