menu-icon
India Daily

' मैं दोबारा वर्जिन होना चाहती हूं', रिस्की सर्जरी पर लाखों खर्च करने को तैयार है यह इन्फ्लुएंसर, डॉक्टर बोले- बड़ा खतरा है

ब्राजील की मशहूर इन्फ्लूएंसर रवेना हैनिएली ने कहा है कि वह दोबारा वर्जिन होना चाहती हैं. 23 साल की रवेना ने घोषणा की है कि वह वर्जिनिटी को फिर से पाने के लिए करीब 16 लाख रुपये खर्च कर एक सर्जरी करवाना चाहती हैं. उन्होंने कहा कि वह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को नई शुरुआत देने के लिए ऐसा करना चाहती हैं लेकिन डॉक्टरों उन्हें इस खतरनाक सर्जरी से जुड़े खतरों के बारे में बताया है.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj

हाइमनोप्लास्टी सर्जरी से वर्जिनिटी पाना चाहती हैं रवेना
रवेना हैनिएली ने बताया कि वह हाइमनोप्लास्टी नाम की सर्जरी करवाना चाहती हैं. यह सर्जरी महिला के हाइमन को फिर से जोड़ने की प्रक्रिया है. इस सर्जरी के बाद महिला जब भी पहली बार संबंध बनाती है उसके ब्लीडिंग होने लगती है. रवेना ने कहा,  'मैं दोबारा वर्जिन बनना चाहती हूं. यह मेरे आत्म-सम्मान और निजी कारणों के लिए महत्वपूर्ण है.'

डॉक्टर बोले वर्जिनिटी नहीं आती वापस

लंदन स्थित मेडिसनल क्लिनिक की डॉक्टर हाना सलुसोलिया के मुताबिक, यह प्रक्रिया मुख्यतः प्रतीकात्मक है और इससे वास्तव में वर्जिनिटी वापस नहीं आती. उन्होंने बताया कि सर्जरी में संक्रमण, दाग-धब्बे, असमान हीलिंग और परिणाम से असंतोष जैसे जोखिम शामिल हो सकते हैं.

"यह सर्जरी मान्यता प्राप्त कॉस्मेटिक प्रक्रिया है, लेकिन यह केवल प्रतीकात्मक है," डॉक्टर ने कहा. उन्होंने यह भी जोड़ा कि सर्जरी के निर्णय में सांस्कृतिक और मानसिक पहलुओं को ध्यान में रखना चाहिए और मरीज को पूरी जानकारी दी जानी चाहिए.

रवेना का आत्मविश्वास
हालांकि रवेना इसके बावजूद भी इस सर्जरी को कराना चाहती हैं. रवेना ने सर्जरी से जुड़े विवादों और आलोचनाओं का जवाब देते हुए कहा कि यह उनका व्यक्तिगत निर्णय है. उन्होंने कहा, हमें दूसरों के फैसलों का सम्मान करना चाहिए और इस तरह के निर्णयों पर जजमेंट पास करना बंद करना चाहिए. 

डॉक्टरों की सलाह
सर्जरी के बाद के देखभाल के बारे में बात करते हुए रवेना ने कहा कि वह डॉक्टरों की सलाह का पालन करेंगी. इसमें शारीरिक मेहनत से बचना, सर्जरी के बाद कुछ समय तक शारीरिक संबंध न बनाना और आरामदायक कपड़े पहनना शामिल है.

समाज और व्यक्तिगत अधिकारों पर चर्चा
हाइमनोप्लास्टी जैसे मुद्दे समाज में नैतिकता और व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर चर्चा को जन्म देते हैं. डॉक्टर सलुसोलिया का मानना है कि यह सर्जरी एक व्यक्तिगत निर्णय होना चाहिए, न कि सामाजिक दबाव का परिणाम.