T20 World Cup 2026

ट्रंप के सामने हो गई भयंकर लड़ाई, एलन मस्क और विदेश मंत्री मार्को रुबियो आपस में भिडे़, कुर्सी में बैठकर देखते रहे प्रेसिडेंट!

Elon Musk and Marco Rubio: गुरुवार को कैबिनेट की बैठक के दौरान एक नाटकीय टकराव हुआ. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अरबपति व्हाइट हाउस के सलाहकार एलन मस्क के बीच विदेश विभाग में कर्मचारियों की कटौती के मुद्दे पर बहस हो गई.

Social Media
Gyanendra Tiwari

Elon Musk and Marco Rubio: गुरुवार को अमेरिकी कैबिनेट की बैठक में एक नाटकीय बवाल देखने को मिला. अमेरिकी के विदेश मंत्री मार्को रूबियो और एलन मस्क आपस में भिड़ते नजर आए. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक तरफ बैठकर सबकुछ देख रहे थे. दूसरी ओर मस्क और रूबियो आपस में लड़ रहे थे. दोनों के बीच स्टेट डिपार्टमेंट में हुई छंटनी को लेकर हुई. न्यूयॉर्क टाइम्स ने ऐसा रिपोर्ट किया.

ट्रंप ने एलन मस्क को संघीय नौकरशाही में नौकरी की कटौती का टॉस्क दिया है. इसे लेकर मस्क ने रूबियो पर आरोप लगाया कि अभी तक आपने किसी को निकाला नहीं है. उन्होंने विदेशी मंत्री मार्को रूपियो पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ एक कर्मचारी को नौकरी से निकाला वो भी DOGE डिपार्टमेंट जो कि मस्क के अंडर में है. 

आपस में भिड़े मस्क और मार्को

ट्रंप के आरोपों पर पलटवार करते हुए मार्को रूबियो ने कहा कि करीब 1500 विदेश मंत्रालय के कर्मचारियों ने जल्द रिटायरमेंट होने के प्लान को स्वीकार कर लिया है. उन्होंने सबूत देते हुए मस्क पर सवाल उठाए और कहा, "क्या आप चाहते हैं कि मैं उन लोगों को फिर से नौकरी पर रखूं ताकि आप उन्हें फिर से फायर कर सकें."

इसके बाद रूबियो पर पलटवार करते हुए एलन मस्क कहते हैं कि आप सिर्फ टीवी पर अच्छे लगते हैं. दोनों के बीच बढ़ते विवाद को देखते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें रोका. उन्होंने विदेश मंत्री मार्को रूबियो की तारीफ करते हुए कहा कि वह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं. वह अपने विभाग को अच्छे से संभाल रहे हैं. 

एलन मस्क ने यह भी साफ किया कि नौकरी से निकालने और नौकरी पर रखने का आखिरी फैसला विभाग के प्रमुख के पास होगा न कि मस्क की DOGE से. DOGE सिर्फ सलाहकार की भूमिका निभा रहा है. 

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार कई विभागों के प्रमुख की शिकायतों कि मस्क वर्कफोर्स को जल्द से जल्द घटाने का दबाव बना रहे के बाद यह मीटिंग बुलाई गई थी. इस मीटिंग की अध्यक्षता राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कर रहे थे. 

ट्रंप ने अफवाहों को किया खारिज

अमेरिकी राष्ट्रपति ने पत्रकारों से बातचीत में मस्क और रूबियो के बीच हुई बहस की खबरों को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि "दोनों के बीच किसी भी प्रकार कोई टकराव नहीं हुआ. मैं वहां पर मौजूद था. मार्को ने विदेश मंत्री के तौर पर अविश्वसनीय काम किया है और एलन एक अनोखे व्यक्ति हैं जिन्होंने शानदार काम किया है."