menu-icon
India Daily

ग्लोबल लीडर्स ने उड़ाया डोनाल्ड ट्रंप का मजाक, अल्बानियाई PM ने बोल दी ऐसी बात कि सब हो गए लोटपोट; देखें वीडियो

Armenia and Azerbaijan Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ग्लोबल जियोग्राफी संबंधित की जा रही गलतियों ने इस हफ्ते उन्हें हंसी का पात्र बना दिया है.

Shilpa Shrivastava
ग्लोबल लीडर्स ने उड़ाया डोनाल्ड ट्रंप का मजाक, अल्बानियाई PM ने बोल दी ऐसी बात कि सब हो गए लोटपोट; देखें वीडियो
Courtesy: X (Twitter)

Armenia and Azerbaijan Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ग्लोबल जियोग्राफी को लेकर काफी गलतियां करते देखे गए हैं. ऐसी ही एक गलती ने उन्हें हंसी का पात्र बना दिया है. इस हफ्ते एक यूरोपीय शिखर सम्मेलन में ग्लोबल लीडर्स हंसी से लोटपोट हो गए. कोपेनहेगन में एक बैठक के दौरान अल्बानियाई प्रधानमंत्री एडी रामा ने एक ऐसा मजाक किया जिस पर सभी हंस पड़े. 

उन्होंने मजाकिया लहजे में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव से कहा, "आपको हमसे माफी मांगनी चाहिए... क्योंकि आपने राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा अल्बानिया और अजरबैजान के बीच किए गए शांति समझौते पर हमें बधाई नहीं दी." इस टिप्पणी पर अलीयेव जोर से हंस पड़े. मैक्रों भी इस मजाक में शामिल हो गए और मजाक में कहा, "मुझे इसके लिए माफ करना."

आखिर इतना मजेदार क्यों था ये मजाक: 

अब आप सोच रहे होंगे कि यह मजाक इतना मजेदार क्यों हैं, तो बता दें कि ट्रंप अक्सर अपनी विदेश नीति की सफलताओं के बारे में बात करते समय देशों को आपस में मिला देते हैं. उदाहरण के लिए, आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच शांति समझौते पर चर्चा करते समय उन्होंने गलती से अल्बानिया का नाम ले लिया. जबकि असलियत में अल्बानिया और अजरबैजान का युद्ध कभी हुआ ही नहीं. युद्ध तो आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच चल रहा था. 

लेकिन ट्रंप ने यह दावा किया, मैंने ऐसे युद्ध सुलझाए जो सुलझ नहीं सकते थे. अजरबैजान और अल्बानिया, यह कई सालों से चल रहा था, मेरे कार्यालय में प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति थे."