'रेप केस में फांसी की सजा वाला बिल पास करेंगे, अगर राज्यपाल ने पास नहीं किया तो...', ममता बनर्जी का नया ऐलान

Mamata Banerjee: कोलकाता रेप और मर्डर केस में ममता बनर्जी ने कहा है कि ऐसे मामलों में सिर्फ रेप की सजा होनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा है कि विधानसभा में एक बिल पास करके रेप के मामले में मौत की सजा का प्रावधान किया जाएगा. ममता बनर्जी ने कहा है कि अगर राज्यपाल इस बिल को पास नहीं करते हैं तो वह राज भवन के बाहर बैठ जाएंगी.

Social Media
India Daily Live

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता के आर जी कर रेप और मर्डर केस के आरोपी को फांसी की सजा दिए जाने की मांग एक बार फिर से उठाई है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से बुलाए गए बंद के बारे में ममता बनर्जी ने कहा है कि इन लोगों न्याय नहीं चाहिए, इन्हें सिर्फ बंगाल को बदनाम करना है. ममता बनर्जी ने कहा है कि रेप के मामलों में फांसी की सजा के लिए वह विधानसभा में एक बिल पास करवाएंगी और इसे राज्यपाल के पास भेजेंगी. उन्होंने कहा है कि अगर राज्यपाल इसे मंजूरी नहीं देते हैं तो वह और उनकी पार्टी के लोग राज भवन के बाहर धरने पर बैठ जाएंगी.

तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद के स्थापना दिवस के मौके पर ममता बनर्जी ने ऐलान किया कि वह इस दिन को कोलकाता रेप-मर्डर केस की पीड़िता को समर्पित करती हैं. उन्होंने यह भी कहा कि सीबीआई को अभी तक इस मामले में कुछ नहीं मिला है. ममता बनर्जी ने एक बार फिर से दोहराया कि ऐसे मामलों में सिर्फ फांसी की सजा होनी चाहिए.

'रेप के लिए  सिर्फ मौत का सजा'

रेप केस के बारे में ममता बनर्जी ने कहा, 'अगले हफ्ते हम लोग विधानसभा का एक सत्र बुलाएंगे और अगले 10 दिन के अंदर एक बिल पास करेंगे जिसमें रेप केस के मामले में मौत की सजा का प्रावधान होगा. हम इस बिल को राज्यपाल को भेजेंगे. अगर उन्होंने इसे पास नहीं किया तो हम राज भवन के बाहर बैठ जाएंगे. इसे पास करना होगा और वह इस बार जिम्मेदारी से भाग नहीं सकते हैं. ऐसे मामलों में सिर्फ एक सजा हो सकती है और वह है मौत की सजा.'

बीजेपी के 'बंगाल बंद' के आह्वान पर ममता बनर्जी ने कहा, 'हमने यह दिन आर जी कर की डॉक्टर को समर्पित किया है. हम न्याय चाहते हैं लेकिन बीजेपी ने आज बंद बुलाया है. उन्हें न्याय नहीं चाहिए, उन्हें सिर्फ बंगाल को बदनाम करना है. हम इस बंद का समर्थन नहीं करते हैं. बीजेपी ने कभी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश या मणिपुर के मुख्यमंत्री का इस्तीफा नहीं मांगा. हमने कल की तस्वीरें देखी हैं और मैं पुलिस को सैल्यूट करती हूं कि उसने परिस्थितियों को इतने अच्छे से संभाला.'