पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता के आर जी कर रेप और मर्डर केस के आरोपी को फांसी की सजा दिए जाने की मांग एक बार फिर से उठाई है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से बुलाए गए बंद के बारे में ममता बनर्जी ने कहा है कि इन लोगों न्याय नहीं चाहिए, इन्हें सिर्फ बंगाल को बदनाम करना है. ममता बनर्जी ने कहा है कि रेप के मामलों में फांसी की सजा के लिए वह विधानसभा में एक बिल पास करवाएंगी और इसे राज्यपाल के पास भेजेंगी. उन्होंने कहा है कि अगर राज्यपाल इसे मंजूरी नहीं देते हैं तो वह और उनकी पार्टी के लोग राज भवन के बाहर धरने पर बैठ जाएंगी.
तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद के स्थापना दिवस के मौके पर ममता बनर्जी ने ऐलान किया कि वह इस दिन को कोलकाता रेप-मर्डर केस की पीड़िता को समर्पित करती हैं. उन्होंने यह भी कहा कि सीबीआई को अभी तक इस मामले में कुछ नहीं मिला है. ममता बनर्जी ने एक बार फिर से दोहराया कि ऐसे मामलों में सिर्फ फांसी की सजा होनी चाहिए.
Kolkata | West Bengal CM Mamata Banerjee says, "Next week, we will call an Assembly session and pass a Bill within 10 days to ensure capital punishment for rapists. We will send this Bill to the Governor. If he doesn't pass, we will sit outside Raj Bhavan. This Bill must be… pic.twitter.com/GQFPvTStZX
— ANI (@ANI) August 28, 2024Also Read
रेप केस के बारे में ममता बनर्जी ने कहा, 'अगले हफ्ते हम लोग विधानसभा का एक सत्र बुलाएंगे और अगले 10 दिन के अंदर एक बिल पास करेंगे जिसमें रेप केस के मामले में मौत की सजा का प्रावधान होगा. हम इस बिल को राज्यपाल को भेजेंगे. अगर उन्होंने इसे पास नहीं किया तो हम राज भवन के बाहर बैठ जाएंगे. इसे पास करना होगा और वह इस बार जिम्मेदारी से भाग नहीं सकते हैं. ऐसे मामलों में सिर्फ एक सजा हो सकती है और वह है मौत की सजा.'
बीजेपी के 'बंगाल बंद' के आह्वान पर ममता बनर्जी ने कहा, 'हमने यह दिन आर जी कर की डॉक्टर को समर्पित किया है. हम न्याय चाहते हैं लेकिन बीजेपी ने आज बंद बुलाया है. उन्हें न्याय नहीं चाहिए, उन्हें सिर्फ बंगाल को बदनाम करना है. हम इस बंद का समर्थन नहीं करते हैं. बीजेपी ने कभी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश या मणिपुर के मुख्यमंत्री का इस्तीफा नहीं मांगा. हमने कल की तस्वीरें देखी हैं और मैं पुलिस को सैल्यूट करती हूं कि उसने परिस्थितियों को इतने अच्छे से संभाला.'