West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

Weather Update: कई राज्यों में मूसलाधार बारिश चेतावनी, हिमाचल प्रदेश में माइनस में पहुंचेगा पारा; जानें कैसा रहेगा पूरे देश में मौसम का हाल

मौसम विभाग की ओर से आज देश के 17 राज्यों में तेज बारिश की चेतावनी दी गई है. हिमाचल प्रदेश में पारा माइनस में जाने वाला है. आइए जानते हैं, बाकी राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा.

ANI
Shanu Sharma

आज, 5 मई 206 को मौसम विभाग की ओर से 17 राज्यों में आंधी-बारिश के अलर्ट जारी किेए गए हैं. इसी के साथ लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है. अप्रैल के महीने में ही जून जैसी गर्मी के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ गई थी. 

मौसम में हुए बदलाव से तापमान नीचे आया है. हवा भी काफी शुद्ध हुआ है. जिससे लोगों को राहत मिली है, हालांकि हिमाचल प्रदेश और पंजाब जैसे कुछ राज्यों के लिए ज्यादा बारिश परेशानी भी खड़ी कर रही है. तो चलिए जानते हैं बाकी राज्यों में आज का कैसा रहेगा मौमस का हाल.

दिल्ली, यूपी, बिहार और झारखंड के लोगों को राहत

IMD द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक आज कई राज्यों में लगभग 80 किमी/घंटा की रफ्तार वाली आंधी लोगों के लिए खतरा बन सकती  है. दिल्ली में आज मौसम सुहाना रहने वाला है. दिन भर आसमान में काले घने बादल छाए रहने वाले हैं. वहीं हल्की बारिश के कारण लोगों को शुद्ध हवा का भी एहसास होगा.

वहीं उत्तर प्रदेश के कई  जिलों में आज येलो अलर्ट जारी किया गया है. आजमगढ़, प्रतापगढ़ और मेरठ जैसे जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की भी चेतावनी है. मजदूरों को खुले में ना जाने की चेतावनी दी गई है. बिहार और झारखंड के कई जिलों में आज बारिश की चेतावनी जारी की गई है. बिहार के गया, कैमूर, मधुबनी और कटिहार जिले के किसानों को अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा गया है. वहीं झारखंड के कोडरमा और धनबाद के मजदूरों को मौसम का हाल देखते हुए काम पर जाने की सलाह दी गई है. 

पहाड़ी राज्यों में बढ़ेगी मुसीबत

मौसम में हुए इस बदलाव से मैदानी इलाकों के लोगों को राहत मिलेगी, वहीं पहाड़ी राज्यों में यह ज्यादा परेशानी का कारण बन सकती है. उत्तारखंड के अल्मोड़ा, बागेश्वर और टिहरी गढ़वाल जैसे इलाकों में तेज आंधी का खतरा है. वहीं तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश का कुल्लू, शिमला, चंबा और हमीरपुर जिला काफी प्रभावित हो सकता है. मौसम विभाग के मतुाबिक तापमान में भारी गिरावट हो सकती है. माइनस तक तापमान पहुंच सकता है. इसके अलावा बारिश के कारण लैंडस्लाइड का भी खतरा बढ़ गया है.

आंधी-बारिश के कारण किसानों को अलर्ट

पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी मध्यम से तेज बारिश की चेतावनी दी गई है. इसकी वजह से वहां के किसानों की मुश्किलें बढ़ सकती है. पंजाब के पठानकोट, मोहाली और होशियार पुर जैसे जिलों में किसानों को खास तौर पर अलर्ट रहने की चेतावनी दी गई है. वहीं राजस्थान के  सीकर, जोधपुर और उदयपुर जैसे जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की जानकारी दी गई है. वही एमपी के विदिशा, रीवा और कटनी जैसे जिलों में तेज बारिश के कारण लोगों की परेशानी बढ़ सकती है. सभी राज्यों के लोगों को घर से निकलने से पहले वेदर अपडेट चेक करने की सलाह दी गई है.