RSS मुख्यालय में रेडियोएक्टिव पदार्थ होने की मिली धमकी, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां; ब्राजील से क्या है संबंध?
नागपुर में RSS मुख्यालय और कुछ अन्य अहम जगहों पर रेडियोएक्टिव पदार्थ होने की मिली धमकी. हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां.
नागपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. RSS मुख्यालय और कुछ अन्य अहम जगहों पर रेडियोएक्टिव पदार्थ को लेकर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर आ गईं है. बताया जा रहा कि उनको धमकी मिली थी कि सीजियम-137 जैसा रेडियोएक्टिव पदार्थ वहां मौजूद है. मौके पर पहुंच एक टीम ने चप्पे-चप्पे की तलाशी ली. यहां तक की मिट्टी के एक-एक कण की भी जांच की गईं. जांच में कुछ भी नहीं मिला, लेकिन खतर इतना बढ़ा था कि एजेंसियां अभी भी हाई अलर्ट पर हैं. इस घटना ने ब्राजील में हुई गोइयानिया दुर्घटना की याद ताजा कर दी.
ब्राजील में यह हुआ था
घटना 1987 की है. दो कबाड़ियों ने एक बंद पड़े अस्पताल से एक पुरानी रेडियोथेरेपी मशीन चुरा ली. उन्हें लगा कि मशीन के अंदर मौजूद कीमती पुर्जों को बेचकर वो लोग मुनाफा कमा सकते हैं. पैसे के लालच में उन्होंने मशीन को तोड़ दिया. मशीन के अंदर से एक चमकता हुआ नीला पाउडर बाहर निकला, जो की सीजियम क्लोराइड था. पाउडर देखने में बहुत सुंदर लग रहा था, इसलिए लोग उसे एक-दूसरे को दिखाने लगे. बच्चों ने चमकीला पाउडर शरीर पर मलना शुरू कर दिया. कुछ ही दिनों में चार लोगों की मौत हो गई, 250 से ज्यादा लोग रेडिएशन की चपेट में आ गए. इसके बाद लाशों में रेडिएशन इतना हो गया कि कई घरों को तोड़कर लोगों को गहराई में दफनाना पड़ा. यह वही सीजियम-137 था, जिसके बारे में नागपुर में RSS मुख्यालय में होने की अफवाली फैली है.
दिल्ली में हुई थी घटना
2010 में दिल्ली के मयूर विहार में भी ऐसी ही एक घटना हुई थी. दिल्ली यूनिवर्सिटी के केमिस्ट्री डिपार्टमेंट ने एक पुरानी मशीन में कोबाल्ट-60 था. वह उन्होंने एक कबाड़ी को बेच दी थी. कबाड़ियों ने मशीन को काटा, तो वे रेडिएशन की चपेट में आ गए. इसके चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य लोग गंभीर रूप से बीमार पड़ गए. इस घटना के बाद भारत में रेडियोएक्टिव कचरे के निपटान से जुड़े नियमों को और भी ज्यादा सख्त कर दिया गया.
मेक्सिको में भी हुआ था कुछ ऐसा
2013 में मेक्सिको में कुछ आतंकवादियों ने कोबाल्ट-60 ले जा रहे एक ट्रक को हाईजैक कर लिया. हालांकि उनका इरादा सिर्फ ट्रक को लूटना था, लेकिन उन्हें इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि ट्रक में कैसा सामान लदा है. बाद में वह ट्रक लावारिस हालत में मिला और चोरों को रेडिएशन से हुई गंभीर बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.
इसमें किस तरह के रेडियोएक्टिव पदार्थ शामिल हो सकते हैं?
धमकी भरे उस खत में खास तौर पर सीजियम-137 का जिक्र किया गया है, जिसका इस्तेमाल अस्पतालों में अक्सर कैंसर के इलाज खास तौर पर रेडियोथेरेपी के लिए किया जाता है.