जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सेना की गाड़ी पर हमला, 3 जवान शहीद, 3 घायल
Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकी हमला हुआ है. आतंकियों ने सेना के ट्रक को निशाना बनाया है. इस दौरान गोलीबारी भी हो रही है.
Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकी हमला हुआ है. आतंकियों ने सेना के ट्रक को निशाना बनाया है. इस दौरान गोलीबारी भी हो रही है. हमले में तीन जवान शहीद हो गए, जबकि तीन जवान घायल हो गए हैं. यहां लगातार गोलीबारी भी हो रही है.
एक महीने से भी कम समय में इस क्षेत्र में सेना पर यह दूसरा आतंकी हमला है. रिपोर्ट के अनुसार जिस क्षेत्र में घात लगाकर हमला किया गया, वहां अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजा गया है. दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है.
यह घटना बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एक सशस्त्र पुलिस इकाई के परिसर के अंदर हुए विस्फोट के बाद आई है. अधिकारियों ने कहा था कि सुरनकोट इलाके में 19 और 20 दिसंबर की दरमियानी रात को हुए विस्फोट के कारण परिसर के पास खड़े कुछ वाहनों की खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं.
पिछले महीने, राजौरी के कालाकोट में सेना और उसके विशेष बलों द्वारा आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू करने के बाद कार्रवाई में दो कैप्टन सहित सैनिक मारे गए थे. यह क्षेत्र पिछले कुछ वर्षों में आतंकवादियों का गढ़ और सेना पर बड़े हमलों का केंद्र बन गया है. इस साल अप्रैल और मई में राजौरी-पुंछ क्षेत्र में दोहरे हमलों में 10 सैनिक मारे गए थे. 2003 से 2021 के बीच यह क्षेत्र काफी हद तक आतंकवाद से मुक्त हो गया था. पिछले दो वर्षों में क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी अभियानों के दौरान 35 से अधिक सैनिक मारे गए हैं.