वांगचुक की पत्नी ने खटखटाया SC का दरवाजा, पति पर लगे सभी आरोपों का किया खंडन

Sonam Wangchuk Wife Appeals In Court: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. अंगमो ने उनकी रिहाई के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. 

X (Twitter)
Shilpa Srivastava

Sonam Wangchuk Wife Appeals In Court: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. अंगमो ने उनकी रिहाई के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. बता दें कि वांगचुक को जोधपुर में गिरफ्तार किया गया था. हालांकि, उनकी पत्नी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है. उन्होंने कहा है कि वांगचुक पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंट के संपर्क में होने का गलत इल्जाम लगाया गया है. साथ ही अंगमो ने लद्दाख पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने वांगचुक के खिलाफ गलत एजेंडा चलाया है. 

इसके अलावा वांगचुक की पत्नी का दावा है कि डीजीपी जो भी कह रहे हैं, उनका एक एजेंडा है. वो छठी अनुसूची लागू नहीं करना चाहते और किसी को बलि का बकरा बनाना चाहते हैं. साथ ही कहा है कि  अधिकारी उनके पति को गलत तरीके से निशाना बना रहे हैं और उनके काम को दबा रहे हैं.

अंगमो ने पत्र में सवाल किया है कि क्या उन्हें अपने पति से मिलने की इजाजत नहीं है. साथ ही यह भी सवाल उठाया कि उन्हें उनके नजरबंदी के कारणों के बारे में क्यों नहीं बताया गया और क्या उन्हें उनके हालचाल जानने का अधिकार है? उन्होंने पूछा, "26 सितंबर 2025 से, मेरे पति मुझसे या हमारे किसी करीबी से नहीं मिले हैं. क्या भारत के जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमें अभिव्यक्ति और आवाजाही की शांतिपूर्ण आजादी का हक नहीं है?" बता दें कि सोनम वांगचुक को 26 सितंबर को लेह में विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिंसा भड़कने के तुरंत बाद राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार कर लिया गया था.