Republic Day 2025: 76वें गणतंत्र दिवस के लिए तैयारी शुरू, कड़कड़ाती ठंड में कर्तव्य पथ पर परेड करते दिखे जवान

Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस 2025 की तैयारियां दिल्ली में तेज़ी से चल रही हैं. कर्तव्य पथ पर ठंड और कोहरे के बावजूद रक्षा कर्मियों ने परेड रिहर्सल की. इस बार 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां प्रदर्शित होंगी, जो भारत की विविधता और सांस्कृतिक धरोहर को दर्शाएंगी.

Twitter
Princy Sharma

Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस 2025 के लिए राजधानी दिल्ली में तैयारियां जोरों पर हैं. कर्तव्य पथ पर कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच रक्षा कर्मियों ने फुल-ड्रेस परेड रिहर्सल की. इस बार की परेड में 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां शामिल की जाएंगी, जो भारत की विविधता और सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करेंगी.

कर्तव्य पथ पर सुबह-सुबह कोहरे और 5 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान के बावजूद हमारे जवानों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ परेड की रिहर्सल की. इस परेड में सेना, नौसेना, वायुसेना और अर्धसैनिक बलों के जवान शामिल होंगे. उनके जोश और अनुशासन ने सबको हैरान कर दिया.

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां

इस साल की गणतंत्र दिवस परेड में देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां दिखेंगी. इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शामिल हैं

  • आंध्र प्रदेश  
  • बिहार  
  • पंजाब  
  • दादरा नगर हवेली  
  • गोवा  
  • गुजरात  
  • हरियाणा  
  • कर्नाटक  
  • झारखंड  
  • मध्य प्रदेश  
  • उत्तर प्रदेश  
  • पश्चिम बंगाल  
  • उत्तराखंड  
  • त्रिपुरा

'मेक इन इंडिया'

इन झांकियों के जरिए भारत की सांस्कृतिक विविधता और विकास की कहानी को दर्शाया जाएगा. हर राज्य की झांकी अपनी विशेषता और संस्कृति को पेश करेगी. गणतंत्र दिवस परेड में इस बार 'मेक इन इंडिया' पहल को भी बढ़ावा दिया जाएगा. इस अवसर पर भारत में निर्मित हथियार और उपकरणों को प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे हमारे आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम को दिखाया जाएगा.

स्कूलों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

परेड के दौरान स्कूलों के बच्चों द्वारा खास सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी. इन प्रस्तुतियों से देश की संस्कृति और समृद्ध इतिहास को दिखाया जाएगा. गणतंत्र दिवस परेड 26 जनवरी को आयोजित होगी. यह समारोह भारत के संविधान को सम्मान देने और राष्ट्रीय एकता को दर्शाने का प्रतीक है. इस बार, समारोह में विदेशी गणमान्य व्यक्तियों के भी शामिल होने की संभावना है.