West Bengal Assembly Election 2026 IPL 2026

पंजाब में बड़ा सड़क हादसा, 9 लोगों ने गंवाई जान

फिरोजपुर में गुरुहरसहाय उपमंडल में शुक्रवार को कोहरे की वजह से एक पिक अप वैन ने कैंटर ट्रक को टक्कर मार दी जिससे नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए

Shilpa Srivastava

फिरोजपुर में गुरुहरसहाय उपमंडल में शुक्रवार को कोहरे की वजह से एक पिक अप वैन ने कैंटर ट्रक को टक्कर मार दी जिससे नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. यह दुर्घटना गुरुहरसहाय उपमंडल के गोलू का मोड़ गांव के पास हुई. गुरुहरसहाय उपमंडल के पुलिस उपाधीक्षक सतनाम सिंह ने कहा कि मामले की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा बल (एसएसएफ) की टीम ने मौके पर पहुंच कर बचाव अभियान शुरू कर दिया.

घायलों को गुरुहरसहाय, जलालाबाद के निकटतम अस्पतालों में भेजा गया तथा गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह चिकित्सा महाविद्यालय में रेफर कर दिया गया. जलालाबाद में एक समारोह में शामिल होने जा रहे पिक अप वैन में सवार 20 से अधिक लोग मुख्य रूप से वेटर का काम करने वाले लोग थे. शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि कोहरे के कारण वैन चालक ने अपने वाहन पर संतुलन खो दिया जिससे वैन की ट्रक से टक्कर हो गई.

(इस खबर को इंडिया डेली लाइव की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की हुई है)