menu-icon
India Daily

आज से पीएम नरेंद्र मोदी की भूटान यात्रा शुरू, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

आज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भूटान दौरा शुरू हो रहा है. पीएम मोदी भूटान के लिए रवाना हो चुके हैं. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “भूटान के लिए रवाना हो रहा हूं, जहां मैं कई कार्यक्रमों में हिस्सा लूंगा.

Shilpa Shrivastava
आज से पीएम नरेंद्र मोदी की भूटान यात्रा शुरू, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
Courtesy: X (Twitter)

नई दिल्ली: आज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भूटान दौरा शुरू हो रहा है. पीएम मोदी भूटान के लिए रवाना हो चुके हैं. इस यात्रा के दौरान वह चौथे राजा जिग्मे सिंग्ये वांगचुक के 70वें जन्मदिन के जश्न में शामिल होंगे. इसके साथ ही पीएम मोदी भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक, उनके पिता और पूर्व राजा, चौथे राजा और प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे से मुलाकात करेंगे.

उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “भूटान के लिए रवाना हो रहा हूं, जहां मैं कई कार्यक्रमों में हिस्सा लूंगा. यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब भूटान महामहिम चौथे राजा का 70वां जन्मदिन मना रहा है. मैं भूटान के महामहिम राजा, महामहिम चौथे राजा और प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे के साथ बातचीत करूंगा. हमारी एनर्जी पार्टनरशिप को एक बड़ा बढ़ावा देते हुए, पुनात्सांगछू-II हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया जाएगा. यह दौरा हमारे द्विपक्षीय संबंधों में नई जान फूंकेगा.”

ग्लोबल पीस प्रेयर फेस्टिवल में लेंगे हिस्सा:

इस दौरे के दौरान, वह भूटान की शाही सरकार द्वारा आयोजित ग्लोबल पीस प्रेयर फेस्टिवल में हिस्सा लेंगे. उन्होंने कहा कि यह दौरा पुनात्सांगछू-II हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट के उद्घाटन के साथ ऊर्जा साझेदारी में एक और मील का पत्थर साबित होगा. इसके अलावा पीएम मोदी ने साफ किया कि हमारी साझेदारी हमारी नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी का एक मुख्य स्तंभ है. 

दो दिन में क्या-क्या करेंगे पीएम मोदी:

प्रधानमंत्री का यह दौरा दो दिन का है और इस दौरान पीएम मोदी, प्रधानमंत्री थिम्फू में ताशीछोडजोंग में पवित्र अवशेषों के सामने प्रार्थना करेंगे. प्रधानमंत्री का भूटान दौरा दोनों पक्षों को अपनी द्विपक्षीय पार्टनरशिप को और बेहतर और मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा करने में मदद करेगी. इसके साथ ही आपसी हित के क्षेत्रीय और बड़े मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने का मौका भी मिलेगा.

फिर मंगलवार को, पहले दिन, प्रधानमंत्री भूटान के राजा से मिलने के अलावा चांगलिमेथांग में होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होंगे. प्रधानमंत्री MoU एक्सचेंज कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे और पुनात्सांगछू II प्रोजेक्ट के उद्घाटन में भी शामिल होंगे. अगले दिन, प्रधानमंत्री भूटान के चौथे राजा से मिलेंगे और नई दिल्ली लौटने से पहले कालचक्र समारोह में शामिल होंगे.