T20 World Cup 2026

PM Modi Rewari Public Meeting: PM मोदी बोले- 2014 में रेवाड़ी ने 242 पार का आशीर्वाद दिया था, अबकी बार 400 पार का चाहिए

PM Modi Rewari Public Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के रेवाड़ी में जनसभा को संबोधित किया. पीएम मोदी ने यहां 10 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. साथ ही जनता से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आशीर्वाद भी मांगा.

India Daily Live

PM Modi Rewari Public Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रेवाड़ी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी की गारंटी का पहला गवाह हरियाणा का रेवाड़ी ही है. उन्होंने 2014 लोकसभा चुनाव को याद करते हुए कहा कि उस दौरान आपने मुझे 272 का आशीर्वाद दिया था, लेकिन अबकी बार 400 पार का आशीर्वाद चाहिए. 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश की इच्छा थी कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो, आज पूरा देश भव्य राम मंदिर में विराजे रामलला के दर्शन कर रहा है. कांग्रेस के लोग, जो भगवान राम को काल्पनिक बताते थे, जो कभी नहीं चाहते थे कि राम मंदिर बने, वो भी जय सिया राम करने लगे हैं. 

रेवाड़ी तो मोदी की गारंटी का पहला गवाह है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश और दुनिया में 'मोदी की गारंटी' की बहुत चर्चा है, रेवाड़ी तो मोदी की गारंटी का सबसे पहला गवाह है. यहां पीएम पद के उम्मीदवार के रूप में मैंने देश को कुछ गारंटियां दी थीं. देश की इच्छा थी कि दुनिया में भारत की साख बढ़े, वो हमने करके दिखाया. 

उन्होंने कहा कि थोड़ी देर पहले ही मुझे 10 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं हरियाणा को सौंपने का अवसर मिला है. प्रभु राम के आशीर्वाद ऐसे हैं कि आज कल मुझे हर स्थान पर ऐसे पवित्र काम से जुड़ने का अवसर मिल जाता है। ये राम जी की कृपा है. 

प्रधानमंत्री बोले- विकसित भारत के लिए हरियाणा का विकसित होना जरूरी

पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत बनाने के लिए हरियाणा का विकसित होना बहुत जरूरी है. हरियाणा विकसित तभी होगा, जब यहां आधुनिक सड़कें बनेंगी. उन्होंने कहा कि हरियाणा विकसित तभी होगा, जब यहां रेलवे का आधुनिक नेटवर्क होगा. हरियाणा विकसित तभी होगा, जब यहां बड़े और अच्छे अस्पताल होंगे.

प्रधानमंत्री ने कहा कि UAE और कतर में जिस प्रकार आज भारत को सम्मान मिलता है, हर कोने से भारत को शुभकामनाएं मिलती हैं, वो सम्मान सिर्फ मोदी का नहीं है, वो सम्मान भारतीय का है, आप सबका है. प्रधानमंत्री ने कहा कि 2013 में जब मुझे भाजपा ने पीएम पद का उम्मीदवार घोषित किया था, तब मेरा पहला कार्यक्रम रेवाड़ी में हुआ था और रेवाड़ी ने मुझे 272 पार का आशीर्वाद दिया था और आपका वो आशीर्वाद सिद्धि बन गया. अब लोग कह रहे हैं कि मैं फिर एक बार रेवाड़ी आया हूं, तो आपका आशीर्वाद है- अबकी बार NDA सरकार 400 पार.