T20 World Cup 2026

संसद में सेंधमारी का मास्टर माइंड! 12वीं पास... चलाता है ई-रिक्शा, जानिए सागर शर्मा की पूरी कुंडली

Who is Sagar Sharma: 13 दिसंबर के दिन के दिन देश के संसद भवन की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों में लखनऊ का सागर शर्मा भी शामिल है. जानिए इसके बारे में...

Bhoopendra Rai

Who is Sagar Sharma: 13 दिसंबर 2023 के दिन संसद की सुरक्षा में चूक हो गई. शीतकालीन की कार्यवाही के दौरान विजिटर्स गैलरी में बैठे 2 युवक नीचे कूदकर सांसदों की बेंच तक पहुंच गए. इतना ही नहीं उन्होंने जमकर नारेबाजी की और सदन के अंदर कलर गैस का छिड़कवा भी किया. इस घटनाक्रम से पूरे देश में बवाल मचा हुआ है. सदन में हंगामा मचाने वाले दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इनमें एक लड़का यूपी के लखनऊ का रहने वाला है, जिसका नाम सागर शर्मा है. 

लखनऊ के रामनगर इलाके का रहने वाला है सागर शर्मा

सागर शर्मा लखनऊ के रामनगर का रहने वाला है. उसके पिता लखनऊ में ही कारपेंटर का काम करते हैं. पिछले 20 साल से उसका परिवार किराए के घर में रहता है. सागर की बड़ी बहन ने खुलासा किया है कि उसका भाई सागर पिछले 2 साल से बेंगलुरू में रहता था. वो छह महीने पहले ही वापस लखनऊ आया है. जिसके बाद उसने लखनऊ में किराए पर ई-रिक्शा चलाना शुरू किया. 

4 लोग हिरात में..

संसद भवन की सुरक्षा तोड़ने वाले दो युवकों में सागर शर्मा के अलावा मनोरंजन नाम का व्यक्ति है. वहीं संसद के बाहर प्रदर्शन करने वाली महिला नीलम और अमोल शिंदे हैं. इन सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.