menu-icon
India Daily

'आखिर सीजफायर का क्या हुआ' पाकिस्तान की हरकत पर भड़के उमर अब्दुल्ला, केंद्र सरकार से पूछा सवाल

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पाकिस्तान द्वारा सीजफायर का उल्लंघन करने पर नाराजगी जाहिर की है और केंद्र सरकार से सवाल पूछा है.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
'आखिर सीजफायर का क्या हुआ' पाकिस्तान की हरकत पर भड़के उमर अब्दुल्ला, केंद्र सरकार से पूछा सवाल

पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. मात्र तीन घंटे के भीतर ही पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन कर दिया. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पाकिस्तान द्वारा सीजफायर का उल्लंघन करने पर नाराजगी जाहिर की है और केंद्र सरकार से सवाल पूछा है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'श्रीनगर में धमाकों की आवाज सुनी गई है, आखिर ब्लैकआउट का क्या हुआ.'

सीमाई इलाकों में ब्लैकआउट किया गया

पाकिस्तान की गोलीबारी को देखते हुए कई सीमाई क्षेत्रों में ब्लैकआउट किया गया है. श्रीनगर और गांदरबल में ड्रोन दिखाई दिए हैं. नगरोटा में भी ड्रोन हमले किये जा रहे हैं. 

हालांकि भारतीय सेना मुस्तैद है और ड्रोन के जमीन पर पहुंचते ही उन्हें ध्वस्त कर रही है. नगरोटा में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के किसी भी ड्रोन को जमीन पर नहीं पहुंचने दिया और उसे हवा में ही नष्ट कर दिया. श्रीनगर में भी भारतीय सेना ने ब्लैकआउट के बीच पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया. 

श्रीनगर में एक्टिव हुईं एयर डिफेंस यूनिट्स
पाकिस्तान के सीजफायर के बाद श्रीनगर के मध्य में एयर डिफेंस यूनिट्स एक्टिव हो गई हैं. उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर यह जानकारी दी. उन्होंने कहा, 'यह कोई सीजफायपर नहीं है. श्रीनगर के मध्य में एयर डिफेंस यूनिट्स अभी-अभी एक्टिव हुई हैं.'

हाई अलर्ट पर भारतीय सेना
पाकिस्तान की कायराना हरकत को देखते हुए भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में ब्लैकआउट लागू किया गया है. गुजरात, राजस्थान, राजौरी, कटरा समेत कई इलाकों में ब्लैकआउट जारी है. वहीं भारतीय सेना पाकिस्तान के किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह से हाई अलर्ट पर है.