LPG Price Hike: होली-रमजान से पहले महंगा हुआ गैस सिलेंडर, यहां चेक करें अपने शहर के नए रेट्स

इस महीने होली और ईद जैसे महत्वपूर्ण त्योहार मनाए जाएंगे. 2 मार्च से रमजान शुरू हो रहे हैं. इन मौकों से पहले सरकारी तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है.

Social Media
Ritu Sharma

LPG Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका लगा है. होली और रमजान से पहले ही सरकारी तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी कर दी है. 1 मार्च 2025 से 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 6 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. इंडियन ऑयल के अनुसार, अब दिल्ली में यह सिलेंडर 1803 रुपये का हो गया है, जो पहले 1797 रुपये था.

त्योहारों से पहले बढ़े दाम, जानें अपने शहर के नए रेट

आपको बता दें कि हर महीने की शुरुआत में सरकारी तेल कंपनियां एलपीजी गैस के दामों की समीक्षा करती हैं. इस बार कीमतों में इजाफा किया गया है, जिसका असर व्यापारिक और होटल उद्योगों पर पड़ सकता है.

आपके शहर में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के नए दाम:-

  • दिल्ली: 1797 रुपये से बढ़कर 1803 रुपये
  • कोलकाता: 1907 रुपये से बढ़कर 1913 रुपये
  • मुंबई: 1749.50 रुपये से बढ़कर 1755.50 रुपये
  • चेन्नई: 1959 रुपये से बढ़कर 1965 रुपये

घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम स्थिर

हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. लेकिन कमर्शियल सिलेंडर की महंगाई का असर रेस्टोरेंट और होटलों में खाने-पीने की कीमतों पर देखने को मिल सकता है.

इसके अलावा, मौजूदा समय में महंगाई पहले से ही लोगों की जेब पर भारी पड़ रही है और अब एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी से आम जनता को अतिरिक्त बोझ सहना पड़ सकता है.