menu-icon
India Daily

मुर्गा रोज 3 बजे तेज आवाज में बांग देकर नींद करता है खराब, केरल ने शख्स ने मुर्गे के खिलाफ ठोका केस

केरल के पथानामथिट्टा जिले में राधाकृष्ण कुरुप ने अपने पड़ोसी अनिल कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई कि सुबह 3 बजे मुर्गे की बांग से उनकी नींद में खलल पड़ रहा है. अधिकारियों ने 14 दिनों के भीतर पोल्ट्री शेड को स्थानांतरित करने का आदेश दिया.

mayank
Edited By: Mayank Tiwari
मुर्गा रोज 3 बजे तेज आवाज में बांग देकर नींद करता है खराब, केरल ने शख्स ने मुर्गे के खिलाफ ठोका केस
Courtesy: Social Media

केरल के पठानमथिट्टा जिले से अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां के शांतिपूर्ण गांव पल्लीकल में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. दरअसल, यह विवाद संपत्ति या पैसे से जुड़ा नहीं था, बल्कि एक मुर्गे की सुबह-सुबह की बांग को लेकर था. जिसको लेकर पड़ोसी के बीच वाद-विवाद की स्थिति पैदा हो गई है.

राधाकृष्ण कुरूप की क्या है परेशानी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राधाकृष्ण कुरूप, जो इस गांव के एक बुजुर्ग निवासी हैं, उनके लिए अब आरामदायक नींद एक सपना बन चुका था. इसका कारण था, उनके पड़ोसी अनिल कुमार का मुर्गा, जो हर दिन सुबह तीन बजे बिना रुके बांग मारता था. यह लगातार शोर कुरूप की नींद और शांति को बिगाड़ रहा था. पहले ही खराब सेहत से जूझ रहे कुरूप ने अब यह स्थिति सहन नहीं की और उन्होंने इस मुद्दे पर कार्रवाई करने का फैसला किया.

पीड़ित ने की शिकायत और प्रशासन ने लिया एक्शन

कुरूप ने इस शोरगुल को गंभीर समस्या मानते हुए एडूर राजस्व विभागीय कार्यालय (RDO) में औपचारिक शिकायत दर्ज करवाई. इस दौरान RDO ने इस शिकायत को गंभीरता से लिया और मामले की जांच-पडताल शुरू की. जहां दोनों, कुरूप और कुमार को बुलाया गया, और अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण भी किया.

मुद्दा सुलझाने के लिया निकाला बेहतर उपाय

पुलिस की जांच-पड़ताल में यह पाया गया कि कुमार अपने मुर्गों को घर की ऊपरी मंजिल पर रखता था और उनकी बांग वास्तव में कुरूप की शांति में परेशानी डाल रही थी. इस स्थिति को सुधारने के लिए, RDO ने कुमार को अपने मुर्गों के बाड़े को अपनी संपत्ति के दक्षिणी हिस्से में ट्रांसफर करने का आदेश दिया.

समाधान का समयसीमा

इस दौरान RDO ने कुमार को 14 दिनों का समय दिया ताकि वह बाड़े को सही स्थान पर स्थापित कर सके और इस अजीब पड़ोस विवाद का समाधान हो सके. हालांकि, इस निर्णय से दोनों पक्षों के बीच शांति स्थापित होने की संभावना बन गई है.