IPL 2026 Kerala Assembly Election 2026

केरलम के नए CM का नाम ऐलान, वीडी सतीशन को चुना गया राज्य का मुख्यमंत्री

केरलम के नए मुख्यमंत्री का नाम फाइनल हो चुका है. आज आधिकारिक रूप से वीडी सतीशन का नाम फाइनल कर दिया गया है.

X (@IndiaLiveIN)
Shanu Sharma

केरलम विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद अब मुख्यमंत्री का नाम भी तय हो चुका है. मिल रही जानकारी के मुताबिक वीडी सतीशन को राज्य का अगला सीएम चुना गया है. इसी के साथ के.सी वेणुगोपाल के नाम को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लग गया.

वीडी सतीशन छह बार विधायक रह चुके हैं. उन्हें कांग्रेस के सबसे लोकप्रिय चेहरों में जाना जाता है. पार्टी ने चुनाव जीतने के बाद कई दिनों तक चर्चा की, जिसके बाद यह फाइनल फैसला लिया गया. सीएम की रेस में पहले से के.सी वेणुगोपाल और रमेश चेन्नीथला के नाम पर भी चर्चा थी, लेकिन अब नाम तय कर लिया गया है.

वीडी सतीशन के नाम पर क्यों लगी मुहर?

कांग्रेस नेता दीपा दासमुंशी ने सीएम के नाम का ऐलान करते हुए कहा कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक 7 मई को की गई, जिसमें सर्वसम्मति से वीडी सतीशन का नाम तय किया गया. हालांकि सूत्रों के हवाले से यह कहा जा रहा है कि कांग्रेस के ज्यादातर सदस्य पार्टी के महासचिव के.सी वेणुगोपाल को मुख्यमंत्री बनाना चाहते थे, लेकिन सतीशन को जनता का सबसे ज्यादा समर्थन प्राप्त था.

उनके नाम पर फाइनल फैसला पार्टी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री के अन्य दावेदारों के बीच बनी सहमति के आधार पर लिया गया है. सतीशन को जनता के सबसे करीब माना जा रहा है. चुनाव प्रचार के दौरान भी सतीशन के नाम पर लोगों ने भरोसा जताया था. इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने उनके नाम पर फाइनल मुहर लगा दी है. 

वीडी सतीशन के नाम ऐलान होने पर क्या बोले वेणुगोपाल?

वीडी सतीशन के नाम फाइनल होने पर महासचिव के.सी वेणुगोपाल ने कहा कि अब अंतिम फैसला आ चुका है. आलाकमान की ओर से मुख्यमंत्री उम्मीदवार को चुन लिया गया है. मैं पार्टी के इस फैसले का दिल से स्वागत करता हूं और वीडी सतीशन को इस पद के लिए बधाई भी देता हूं. उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि केरलम की जनता ने यूडीएफ के पक्ष में अपना समर्थन दे दिया है. उन्होंने भरोसा जताया कि वीडी सतीशन के नेतृत्व में राज्य की जनता की आकांक्षाओं और वादों को पूरा किया जाएगा. अपने नाम फाइनल नहीं होने पर भी उन्होंने यह साफ कहा कि मैं निश्चित रूप से केरलम सरकार के साथ खड़ा हूं.