Jharkhand: कैबिनेट की बैठक में 25 प्रस्तावों पर लगी मुहर, 18 लाख लोगों को मिलेगा फायदा
Jharkhand Cabinet Decision: झारखंड कैबिनेट की बैठक में बुधवार को अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी है. JPSC की अगली परीक्षा में बैठने वालों को 7 साल की छूट दी गई है.
Jharkhand Cabinet Decision: बुधवार को हेमंत सोरेन कैबिनेट की बैठक हुई. कैबिनेट बैठक में 25 प्रस्तावों पर मुहर लगी है. कैबिनेट ने कई अहम फैसले लिए हैं. सबसे बड़ा फैसला ये है कि राज्य की सभी महिलाओं और एस/एसटी को अब 50 साल की उम्र से पेंशन दी जाएगी. इस फैसले का लाभ प्रदेश के 18 लाख लोगों को मिलेगा. कैबिनेट बैठक में JPSC की अगली परीक्षा में बैठने वालों को 7 साल की छूट दी गई है. कटऑफ डेट 1 अगस्त 2017 है.
मिलेगी मातृ किट
कौबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 19 पथ, 12 पुल के लिए 208 करोड़ रुपये जारी करने की स्वीकृति दी गई है. गर्भवती महिलाओं को मातृ किट उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है. 14 प्रकार के आइटम किट में रहेंगे. इस फैसले से 6 लाख महिलाओं लाभान्वित होंगी.
मुख्यमंत्री ट्रैक्टर योजना
मुख्यमंत्री ट्रैक्टर योजना के तहत 50 प्रतिशत का अनुदान दिया जाएगा. इसके अलावा, विनीता उरांव ने अपनी सुरक्षा में एरिया कमांडर को मार गिराया गया था. उन्हें राज्य सरकार ने 5 लाख रुपये और फोर्थ ग्रेड की नौकरी देने का फैसला किया है.
60 लाख तक का लोन
140 मध्य विद्यालय को उच्च माध्यमिक विद्यालय में अपग्रेड किया जाएगा. अब सभी राज्य कर्मियों को गृह निर्माण के लिए 60 लाख तक का लोन लेने की अनुमति दी गई है. मॉर्गेज का प्रावधान हटा दिया गया है. गृह निर्माण के लिए पहले 30 लाख की अनुमति दी जाती थी.
9 फरवरी से 29 फरवरी तक सत्र
शीतकालीन सत्र अवसान के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई. जानकारी के अनुसार बजट 9 फरवरी से 29 फरवरी तक सत्र आहूत किया गया है. इसके अलावा, योगेंद्र प्रसाद को पिछड़ा राज्य वर्ग आयोग अध्यक्ष बनाए गए हैं.