IPL 2026

मैं आपके बीच का, कुछ भी नहीं छिपाएंगे? राजेंद्र नगर में छात्रों के बीच IPS ऑफिसर

ओल्ड राजेंद्र नगर के राउ IAS कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर गया, जिसके कारण 3 स्टूडेंट की डूबने से मौत हुई. घटना के बाद छात्रों के बीच गुस्सा है. छात्र और छात्राएं सड़क पर उतर आए हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बीच छात्रों को शांत करने एडिशनल डीसीपी ने भावुक अपील की. उन्होंने छात्रों से कहा कि मैं भी आपके ही बीच का हूं. 

Social Media
India Daily Live

दिल्ली के राजेंद्र नगर में तीन छात्र डूबकर मर गए. कोचिंग के बेसमेंट में बने लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहे छात्र जालभराव के कारण डूब गए. तीनों स्टूडेंट के शव बाहर निकाल लिया गया है. शनिवार रात को बिल्डिंग में पावर कट के कारण बेसमेंट की लाइब्रेरी का बायोमेट्रिक गेट जाम हो गया. बच्चे अंदर ही फंस गए. 

इस घटना के बाद छात्रों के बीच गुस्सा है. छात्र और छात्राएं सड़क पर उतर आए हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं. चश्मदीद ने बताया कि बहाव इतना तेज था कि सीढ़ियां चढ़ना मुश्किल हो रहा था. इस बीच छात्रों को शांत करने एडिशनल डीसीपी ने भावुक अपील की. उन्होंने छात्रों से कहा कि मैं भी आपके ही बीच का हूं. 

 एडिशनल डीसीपी सचिन शर्मा ने की छात्रों से अपील

न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें  एडिशनल डीसीपी सचिन शर्मा नाराज छात्रों को मानते दिखे. उन्होंने कहा कि मैं आपका हिस्सा हूं. जिस दुख से आप गुजर रहे हैं मैं भी उससे गुजर रहा हूं. जितना दुख आपको है मुझे भी है. हम कुछ भी क्यों छिपाएंगे? हम आपको भरोसा दिलाते हैं कि हम कानूनी तौर पर जो भी संभव होगा, करेंगे. जांच जारी है. 

बता दें कि शनिवार शाम को हुई बारिश के चलते ओल्ड राजेंद्र नगर के राउ IAS कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर गया। इसमें तीन छात्र फंस गए और उनकी मौत हो गई. छात्रों का कहना है कि महज 2-3 मिनट में ही पूरे बेसमेंट में 10-12 फीट पानी भर गया, जिसके कारण कई छात्र बाहर नहीं निकल पाए.