T20 World Cup 2026

SP ऑफिस में ही अपनी बीवी को चाकुओं से गोद डाला, कर्नाटक से आई होश उड़ाने वाली खबर

Karnataka Crime News: कर्नाटक के हासन इलाके से होश उड़ाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवक ने अपनी ही पत्नी को SP ऑफिस में मौत के घाट उतार दिया. आरोपी ने महिला पर चाकुओं से वार किया. घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ कर हत्या के पीछे के कारण जानने की कोशिश हो रही है.

ANI
India Daily Live

Karnataka Crime News: देश के दक्षिणी राज्य कर्नाटक से एक होश उड़ाने वाली खबर सामने आई है. हासन इलाके में एक युवक लोकनाथ ने अपनी पत्नी ममता की चाकू घोंपकर हत्या कर दी. घटना बड़ी इस लिए भी हो जाती है कि वारदात SP ऑफिस में हुई है. घटना सोमवार सुबह की है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ कर कोर्ट में पेश किया जाएगा. संभव है आगे की जांच के लिए पुलिस उसे रिमांड पर ले.

न्यूज एजेंसी ANI से हासन एसपी, मोहम्मद सुजीता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में पति ने पत्नी पर चाकू से हमला किया. महिला का नाम ममता है उसपर उसके पति लोकनाथ ने चाकू से हमला किया है. अभी मामले की जांच की जा रही है.

घरेलू हिंसा की शिकायत लेकर आई थी महिला

बताया जा रहा है महिला आरोपी के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराने के लिए SP ऑफिस पहुंची थी. यहां आरोपी ने उसपर चाकू से हमला कर दिया. लोकनाथ के हमले से ममता जमीन पर गिर पड़ी. उसे देख आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों ने आरोपी को हिरासत में लिया और पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया. यहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की लेकिन खाव गहरा और खून अधिक बह जाने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका.

पहले हुआ था झगड़ा

पुलिस अधिकारी के अनुसार, दंपति के बीच 4-5 दिन पहले झगड़ा हुआ था. पहले भी उनके बीच कई बार विवाद होता रहा है. घरेलू मुद्दों को झगड़ा एक रोज काफी बढ़ गया और बात थाने में शिकायत दर्ज कराने तक पहुंच गई. जब महिला SP ऑफिस पहुंची पत्नी से नाराज पति ने उसपर चाकू से हमला कर दिया. ये जांच का विषय है कि उनसे बीच वास्तविक झगड़ा किस कारण होता था. फिलहाल महिला के शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज, जांच शुरू की गई है.