Bigg Boss 19

केरल के अलप्पुझा में भीषण सड़क हादसा, कार-बस की टक्कर में 5 MBBS छात्रों की मौत

केरल से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आ रही है. जिसमें बताया जा रहा है कि एक बस और कार के टक्कर में पांच MBBS छात्रों की मौत हो गई. इसके अलावा कई लोगों घायल हो गए. घटना इतना भयावह था कि गाड़ियों के बीच फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए गाड़ी काटनी पड़ी.

Social Media
Shanu Sharma

Kerala Road Accident: केरल के राष्ट्रीय राजमार्ग 66 पर अलप्पुझा में कलारकोड़े के पास सोमवार की रात एक कार और केएसआरटीसी की फास्ट पैंसेंजर बस के बीच भीषण टक्कर हो गई. जिसमें  टीडी मेडिकल कॉलेज, वंदनम के पांच MBBS प्रथम वर्ष के छात्रों की मौत हो गई. इस दुर्घटना में 6 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं बस में सवार 15 यात्री भी घायल हो गए. यह हादसा रात करीब 9.30 बजे चंगनास्सेरी जंक्शन से लगभग 100 मीटर उत्तर में स्थित कलारकोड का बताया जा रहा है. 

यह हादसा इतना गंभीर था कि लोग अभी भी उस सदमें से नहीं निकल पा रहे हैं. बस में यात्रा कर रहे यात्री ने बताया कि गुरुवायुर से कायमकुलम की दिशा में आ रही फास्ट पैसेंजर बस और कार के बीच आमने-सामने की टक्कर के कारण यह बड़ी घटना घटी. टक्कर की आवाज इतनी तेज थी की आसपास के लोग तुरंत घटना स्थल पर पहुंच गए. 

क्षमता से अधिक लोग कार में सवार 

मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) ने बताया कि दुर्घटना की प्रमुख वजह भारी बारिश, वाहन की उम्र, और कार में अधिक लोगों का लोड होना था. उन्होंने बताया कि बस से टकराने से पहले कार की स्पीड काफी तेज थी. जिसके कारण दोनों गाड़ियां अनियंत्रित हो गई और आपस में टकरा गई. उन्होंने आगे बताया कि घटना इतना भयावह था कि टक्कर के बाद कार बस के नीचे दब गई और वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. कार में 11 लोग सवार थे, जो उसकी क्षमता से काफी ज्यादा थी. 

पांच MBBS छात्रों की मौत 

इस घटना में पांच एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों की मौत हो गई. जिनकी पहचान देवनाथन (कोट्टाकल, मलप्पुरम) , श्रीदेव वाल्सन (शेखरीपुरम, पलक्कड़), आयुष शाजी (चेन्नाडू, कोट्टायम),  पीपी मोहम्मद इब्राहिम (एंड्रोथ, लक्षद्वीप) और मोहम्मद अब्दुल जब्बार (पंड्याला, कन्नूर) के रूप में की गई है. घटना में घायल हुए लोगों का इलाज जारी है. वहीं घटनास्थल की जांच की जांच की जा रही है. इस घटना के बाद पूरा हाइवे जाम हो गया. घटनास्थल का दृश्य काफी भयावह थी. पुलिस और स्थानिय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया. उनका शरीर इस तरीके से फंसा था कि उन्हें बाहर निकालने के लिए गाड़ी को औजारों की मदद से काटनी पड़ी.