Politics Over Muslims: लोकसभा चुनाव 2024 अब अपने आखिरी दौर में पहुंच रहा है. ऐसे में अब सभी पार्टी अपनी पूरी ताकत झोंक रही है. सियासी दल कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं. ऐसे में बयानों के दौर भी तेज हो गए हैं. RJD नेता लालू प्रसाद यादव के मुसलमानों को पूरा रिजर्वेशन मिलना चाहिए वाले बयान पर असम के मुख्यमंत्री ने हमला बोला है. उन्होंने लालू को कहा कि पाकिस्तान चले जाइए.
बता दें देश के क्षेत्रीय दल अक्सर धर्म आधारित आरक्षण का का पक्ष लेते रहे हैं. इसमें से गाहे बगाहे गई नेता मुसलमानों का नाम ले लेते हैं. वहीं भाजपा हमेशा सीधे तौर पर धर्म आधारित आरक्षण को लेकर बोलने से बची है. ऐसे में इसे लेकर देश में हमेशा सियासत गरमाती रही है.
अपने एक कार्यक्रम के दौरान लालू यादव ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकतंत्र खत्म करना चाहते हैं. उनके इस इरादे को जनता समझ गई है. इसी दौरान उन्होंने भाजपा और सरकार पर भी निशाना साधा था.
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि आप मुसलमानों को रिजर्वेशन देना चाहते हैं. इसके लिए आप पाकिस्तान चले जाएं और वहां आरक्षण दीजिएगा. उन्होंने कहा अब देश का हिंदू जाग गया है. धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं दिया जाना चाहिए.
सरमा ने कहा कि लालू यादव जी मुसलमानों को पूरा आरक्षण देना चाहते हैं. यानी कि OBC, SC और ST/SC समाज को मिल रहा आरक्षण छीनकर पूरा का पूरा ये केवल मुसलमानों को देना चाहते हैं.
लोकसभा चुनाव के बीच मुस्लिम आरक्षण का मामला जमकर उछल रहा है. इसपर बिहार बीजेपी के नेता गिरिराज सिंह भी कांग्रेस और लालू यादव पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और लालू प्रसाद मुसलमानों के लिए आरक्षण की बात करते हैं. ये केवल तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं. नरेंद्र मोदी गरीब उत्थान का काम कर रहे हैं. वो बाबा साहेब भीमराव के बाद दूसरे गरीबों के मसीहा कहलाएंगे. याद रखिए एक रोज मोदी पूजे जाएंगे.