Gujarat News: गुजरात के वडोदरा रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने एक बड़ा खुलासा करते हुए मुंबई जा रही एक्सप्रेस ट्रेन से 1,283 किलो बीफ बरामद किया है. यह कार्रवाई बुधवार शाम को की गई थी, लेकिन इसकी पुष्टि शनिवार को अधिकारियों ने की. यह बीफ अमृतसर से मुंबई जा रही गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस के पार्सल वैन में छिपाकर रखा गया था.
पुलिस को इस बारे में गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रेन में प्रतिबंधित मांस भेजा जा रहा है. सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस ने ट्रेन को वडोदरा में रोका और जांच शुरू की. जांच में 16 पार्सल मांस के पाए गए, जिनमें कुल 1,283 किलो मांस रखा गया था. पुलिस ने तुरंत ही सैंपल लेकर सूरत फोरेंसिक लैब भेजा, जहां जांच में पुष्टि हुई कि यह बीफ (गाय का मांस) है.
ट्रेन से गाय के मांस की तस्करी –
गुजरात के वडोदरा रेलवे स्टेशन पर गोल्डन टेंपल ट्रेन के डिब्बे से 1200 KG गोमांस मिला है। ये अमृतसर से मुंबई सेंट्रल भेजा गया था। पार्सल पैकेटों पर भेजने वाले का नाम विजय सिंह और रिसीवर का नाम जाफर शाबिर लिखा है। pic.twitter.com/w8YY51QVwO— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) May 4, 2025Also Read
- Babil Khan Deletes Instagram Account: पहले कैमरे के आगे फूट-फूटकर रोए, अब बाबिल खान ने डिलीट किया इंस्टाग्राम अकाउंट, परेशान हुए फैंस
- Pahalgam Attack: सेना की जरूरतों के बीच बड़ा कदम, गोला-बारूद फैक्ट्री के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द; तुरंत काम पर लौटने का आदेश
- Babil Khan Cries In a Video: कैमरे के सामने फूट-फूट कर क्यों रोए बाबिल खान? खोली बॉलीवुड की चकाचौंध की पोल
पश्चिम रेलवे वडोदरा की एसपी सरोज कुमारी ने बताया कि पार्सलों में रखा मांस बीफ साबित होने के बाद शुक्रवार शाम को दो लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई. FIR में जिन दो लोगों के नाम दर्ज किए गए हैं, वे हैं विजय सिंह (मांस भेजने वाला) और जाफर शब्बीर (मांस मंगवाने वाला).
इनके खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 325 के तहत केस दर्ज किया गया है. यह धारा ऐसे अपराधों से जुड़ी होती है जिसमें जानवरों को नुकसान या क्रूरता पहुंचाई जाती है. पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.