IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

दिल्ली के बुराड़ी में चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबे होने की आशंका

उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी में ऑस्कर पब्लिक स्कूल के पास सोमवार शाम एक चार मंजिला इमारत ढह गई. दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. डीएफएस को संदेह है कि मलबे के नीचे कई लोग फंसे हुए हैं.

Social Media
Gyanendra Sharma

उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी में ऑस्कर पब्लिक स्कूल के पास सोमवार शाम एक चार मंजिला इमारत ढह गई. दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. डीएफएस को संदेह है कि मलबे के नीचे कई लोग फंसे हुए हैं. डीएफएस प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा, घटना शाम करीब 6:56 बजे हुई, जिसके बाद आपातकालीन सेवाओं से तत्काल प्रतिक्रिया ली गई.

बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की विशेष मशीनें भी मंगवाई गईं, ताकि मलबे में दबे लोगों को जल्द से जल्द बाहर निकाला जा सके. इस हादसे ने इलाके में दहशत पैदा कर दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है कि यह इमारत कैसे गिरी. फिलहाल, हमारी प्राथमिकता लोगों को जल्दी से जल्दी बाहर निकालने की है. मलबे में 20 लोगों के दबे होने की आशंका है. टीम ने अब तक 8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

आम आदर्मी पार्टी चीफ हादसे पर दुख व्यक्त किया है. आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, ये घटना बेहद दुखद है. हमारे बुराड़ी से विधायक संजीव झा जी को निर्देश दिए हैं कि तुरंत पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वहाँ जाकर रेस्क्यू करने में प्रशासन की मदद करें. स्थानीय लोगों की भी हर संभव सहायता करें. 

(इस खबर को इंडिया डेली लाइव की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की हुई है)