T20 World Cup 2026

महाराष्ट्र में कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 ने दी दस्तक, स्वास्थ्य महकमे में मचा हड़कंप

JN.1 Variant Case in Maharashtra: देशभर में एक बार फिर से कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. कोरोना के नए सब वैरिएंट से हड़कंप मचा हुआ है.

Gyanendra Tiwari

JN.1 Variant Case in Maharashtra: देशभर में एक बार फिर से कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. कोरोना के नए सब वैरिएंट से हड़कंप मचा हुआ है. महाराष्ट्र में भी कोरोना के नए सब वैरिएंट JN.1 का पहला केस सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में 41 वर्षीय शख्स कोरोना के नए वैरिएंट से संक्रमित पाया गया है. नए वैरिएंट का मामला मिलने पर स्वास्थ्य विभाग  में हड़कंप मच गया है. जिला स्तर पर सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं. 

देश में कोरोना के नए सब वैरिएंट जेएन1 के मामले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं. महाराष्ट्र में सब वैरिएंट के पहले मामले की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने लोगों से न घबराने की अपील की है. इसके साथ ही राज्य में कोविड टेस्ट की संख्या बढ़ा दी गई है और इन्फ्लूएंजा और SARI के मामलों पर नजर रखने के भी निर्देश दिए गए हैं

स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने कहा कि कोविड के नए सब वैरिएंट JN1 से निपटने के लिए राज्य की स्वास्थ्य विभाग व्यवस्था पूरी तरह तैयार है. किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है. कोरोना से संबंधित कोई भी लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सा विशेषज्ञ से सलाह लें और कोविड से जुड़े नियमों का पालन करें.

इससे पहले बुधवार को महाराष्ट्र में कोरोना के 14 नए मामले सामने आए थे. प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या 45 हो गई है. इसकी जानकारी राज्य सरकार के हेल्थ बुलेटिन में में दी गई. मुंबई में 27, ठाणे और पालघर में कोरोना के 10-10 एक्टिव मरीजों बताए जा रहे हैं.




राज्य में कोरोना के नए सब वैरिएंट जेएन1 का पहला मामला मिलने पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि महाराष्ट्र में सब वैरिएंट का मरीज मिला है. इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के सचिव, मेडिकल एजुकेशन मिनिस्टर सहित मुख्य सचिव और विभागीय आयुक्त और जिला अधिकारी सभी सूचना दी गई है और अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है.  

आपको बताते चलें कि देश में कोरोना का जेएन1 सब वैरिएंट का पहला मामला केरल में मिला था. कोरोना का ये वैरिएंट चीन, अमेरिका समेत कई देशों में तेजी के साथ बढ़ रहा है.