T20 World Cup 2026

Delhi News: कनॉट प्लेस में गोपालदास भवन की 11वीं मंजिल पर लगी भीषण आग, दमकल की 15 गाड़ियां पहुंचीं

दिल्ली फायर ब्रिगेड विभाग ने घटनास्थल पर 15 दमकल गाड़ियां भेजीं. बताया गया है कि अग्निशमन कर्मी फिलहाल आग पर काबू पा रहे हैं. राहत कर्मियों का लक्ष्य है कि आग को बढ़ने से किसी तरह रोका जाए.

Naresh Chaudhary

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक बड़ी  खबर सामने आ रही है. दिल्ली के कनॉट प्लेस की ऊंची इमारत गोपालदास भवन में 11वीं मंजिल पर गुरुवार को आग लग गई. दिल्ली दमकल विभाग को उस वक्त सूचना दी गई, जब इमारत से भीषण धुआं निकलता दिखाई दिया. सूचना पर दिल्ली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंती है.

फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां मौके पर आग बुझाने में जुटीं

जानकारी के मुताबिक दिल्ली फायर ब्रिगेड विभाग ने घटनास्थल पर 15 दमकल गाड़ियां भेजीं. बताया गया है कि अग्निशमन कर्मी फिलहाल आग पर काबू पा रहे हैं. राहत कर्मियों का लक्ष्य है कि आग को बढ़ने से किसी तरह रोका जाए.

हादसे की जानकारी के तत्काल बाद ही पूरी इमार को खाली कराया गया है. हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है. राहतकर्मी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं. साथ ही बताया गया है कि अधिकारियों और पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है.