Most Polluted City in India: देश के 254 प्रदूषित शहरों में दिल्ली सबसे आगे, जानें लिस्ट में कौन-कौन है शामिल?
Most Polluted City in India: एक स्टडी में नया रिसर्च यह सामने आया है कि इस साल जनवरी में 254 शहरों में से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली देश के सबसे प्रदूषित शहरों में पहले स्थान पर रही.
Most Polluted City in India: सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर की एक स्टडी में नया रिसर्च सामने है. इस साल जनवरी में 254 शहरों में से राष्ट्रीय राजधानी देश के सबसे प्रदूषित शहरों में पहले स्थान पर रही. औसत PM2.5 सांद्रता 206 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर थी और महीने के प्रत्येक दिन राष्ट्रीय परिवेशी वायु गुणवत्ता मानकों (NAAQS) से अधिक थी. PM2.5 के लिए दैनिक NAAQS 60 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर है, जबकि WHO की PM2.5 के लिए दैनिक सुरक्षित सीमा 15 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर है.
जनवरी के लिए शीर्ष 10 सबसे प्रदूषित सूची में अन्य शहर सहरसा, बर्नीहाट, ग्रेटर नोएडा, हनुमानगढ़, नोएडा, बद्दी, श्री गंगानगर और फरीदाबाद थे. यह जनवरी 2016 के बाद से 354 के औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक के साथ सबसे प्रदूषित था. जनवरी में सबसे अधिक औसत AQI 2016 में 370 दर्ज किया गया था.
दिल्ली में कम तापमान और बारिश बड़ी वजह
सीआरईए से जुड़े सुनील दहिया ने कहा कि जनवरी के दौरान दिल्ली में कम तापमान और बारिश नहीं होने से मानवजनित वायु प्रदूषण संकट बढ़ गया, जो काफी हद तक शहर में उत्सर्जन को कम करने का परिणाम है. दिल्ली या देश के किसी भी अन्य शहर में अभी तक उत्सर्जन में कमी के अभाव में वायु प्रदूषण बड़ी चुनौती बनी हुई है.