T20 World Cup 2026

दो कारों में सवार लड़कों ने देर रात बीच सड़क पर लड़कियों से की छेड़छाड़, पुलिस ने धरे, सामने आया वीडियो

पीड़ित महिलाओं में से एक ने खुद इस वीडियो को शेयर किया है और अपनी आप बीती बयां की. पीड़िता ने आगे लिखा, 'क्या इसी तरह शहर में शांति और सुरक्षा कायम रखी जा रही है?' शहर में गुंडागर्दी क्यों बढ़ रही है? पुलिस ने इस वीडियो पर संज्ञान लिया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

social media
India Daily Live

Haldwani News: तमाम तरह की सख्ती के बावजूद देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. अपराधियों के मन से मानो हर सजा का खौफ निकल गया है. कोलकाता रेप-केस और बदलापुर कांड को लेकर देश में चल रहे उबाल के बीच उत्तराखंड के हलद्वानी से दो महिलाओं के साथ छेड़छाड़ का वीडियो सामने आया है.

उत्तराखंड के हलद्वानी में सेकरेड स्कूल के पास मंगलवार देर रात तो महिलाएं जा रही थीं तभी दो कारों में सवार कुछ लड़कों ने उन महिलाओं से छेड़छाड़ की. वायरल वीडियो में दो कारों में बैठे पुरुषों ने हलद्वानी के मुखानी रोड पर दो महिलाओं का रास्ता रोकने और उन्हें डराने की कोशिश की. 

फिल्म देखकर लौट रहीं थीं महिलाएं
खबरों के मुताबिक दोनों महिलाएं देर रात फिल्म देखकर घर वापस लौट रही थीं तभी दो कारों में सवार लड़कों ने उन पर उलटे सीधे कमेंट पास किए यही नहीं उन्होंने अपनी गाड़ी को आगे लाकर महिलाओं के वाहन को धीमा करने की कोशिश की. जिन दो कारों में लड़के सवार थे उनमें से एक स्कॉर्पियो थी और दूसरी हुंडई नियोस आई20 थी.

एसएसपी नैनीताल ने लिया संज्ञान
एसएसपी नैनीताल ने इस मामले का संज्ञान लिया है और आरोपी लड़कों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी लड़कों के खिलाफ FIR भी दर्ज दी है.