menu-icon
India Daily

भारत NCAP में पहले क्रैश टेस्ट के रिजल्ट घोषित, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी के लिए टाटा की इन दो कारों को मिली 5 स्टार रेटिंग

इस एजेंसी को भारतीय परिस्थितियों के अनुसार तय नॉर्म्स पर कारों का क्रैश टेस्ट कर उन्हें सेफ्टी रेटिंग देने के लिए तैयार किया गया है।

Sagar Bhardwaj
Edited By: Sagar Bhardwaj
भारत NCAP में पहले क्रैश टेस्ट के रिजल्ट घोषित, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी के लिए टाटा की इन दो कारों को मिली 5 स्टार रेटिंग

Bharat New Car Assessment Programme Result: भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (Bharat NCAP या BNCAP) ने 20 दिसंबर को पहले क्रैश टेस्ट के नतीजे घोषित किए. इस क्रैश टेस्ट में टाटा की हैरियर और सफारी एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी के पैमाने पर खरी उतरीं और उन्हें 5 स्टार रेटिंग दी गई. बता दें कि भारतीय एजेंसी 15 दिसंबर से दोनों कारों का क्रैश टेस्ट कर रही थी.

AOP और COP में किया दमदार प्रदर्शन

हैरियर और सफारी दोनों ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) के लिए 32 में से 30.08 और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP) के लिए 49 में से 44.54 अंक हासिल किए.

जबकि SUV ने साइड मूवेबल डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में 16 में से 16 अंक हासिल किए जबकि फ्रंट ऑफसेट डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में चेस्ट एरिया की सेफ्टी के लिए कम स्कोर किया और 16 में से 14.08 अंक हासिल किए.

ग्लोबल NCAP में भी दोनों कारों को मिली थी 5 स्टार रेटिंग
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के एमडी शैलेश चंद्रा को  BNCAP सर्टिफिकेट सौंपा. बता दें कि इन दोनों SUV को ग्लोबल NCAP के क्रैश टेस्ट में भी 5 स्टार रेटिंग मिली थी.

बता दें कि क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग हासिल करने वाली गाड़ी को सुरक्षा के लिहाज से पूरी तरह सेफ माना जाता है, वहीं जीरो रेटिंग का मतलब सबसे अनसेफ कार होता है.