'पहाड़ों पर बादल का प्रहार' हिमाचल में देखते ही देखते बह गए कई लोग,2 शव बरामद, स्कूल-कॉलेज बंद, कैसे मची तबाही?
हिमाचल प्रदेश के मंडी के पधर उपमंडल के थल्टूखोड़ में बादल फटने की घटना की सूचना मिली है. यहां से 2 शव को बरामद किया गया है जबकि 19 लोग अभी भी लापता हैं. वहीं मनाली हाईवे पलचान के पास बंद हो गया है. इसके अलावा ब्यास नदी के रौद्र रूप की वजह से चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे जगह-जगह पर टूट गया है. यहां कई रूट को डायवर्ट किया गया है तो कई को फिलहाल के लिए बंद कर दिया गया है.
हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश ने पूरे इलाके में कहर बरपा रखा है. यहां से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है. दरअसल कुल्लू जिले की मणिकर्ण में मलाना गांव में बना पावर प्रोजेक्ट का डैम टूट गया है. इस डैम के टूटने से घाटी में बाढ़ आ गई है जिससे पूरे क्षेत्र में हाहाकार मचा हुआ है. आधी रात को हुई मूसलाधार बारिश के कारण से ब्यास नदी का रौद्र रूप में आ गई है.
यहां की स्थिति का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि मनाली शहर के पास ब्यास नदी ने अपना रास्ता बदल लिया है यानी नदी का पानी अब हाईवे के ऊपर से बह रही है. वहीं पार्वती नदी में भारी बाढ़ से भंतुर के आसपास लोगों को अलर्ट किया गया है.
हिमाचल प्रदेश के मंडी में फटा बादल
वहीं हिमाचल प्रदेश के मंडी के पधर उपमंडल के थल्टूखोड़ में बादल फटने की घटना की सूचना मिली है. यहां से एक शव को बरामद किया गया है जबकि 9 लोग अभी भी लापता है. मंडी के डिप्टी कमिश्नर अपूर्व देवगन के मुताबिक जिला प्रशासन और NDRF की टीम को मौके के लिए रवाना किया गया है. वहीं बादल फटने की घटना के बाद मंडी में पधर के सभी स्कूल और शिक्षण संस्थान आज बंद कर दिए गए हैं.
और पढ़ें
- बाबा केदार का तांडव, या आपदा? फिर फटा बादल, बह गया पैदल मार्ग, 200 श्रद्धालु फंसे
- 'सब खत्म हो गया,' वायनाड लैंडस्लाइड में 540 घर जमींदोज, मिट्टी में मिल गया गांव, सब तबाह, रुला देगी ये आपबीती
- 'दरिया बनी दिल्ली...नाले में बह गई मां और बच्चे, सभी स्कूल बंद, मेट्रो की रफ्तार पर लगा ब्रेक', देखें तस्वीर