Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

'मैं महाराष्ट्र के 13 करोड़ लोगों से माफी मांगता हूं', छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने पर बोले अजित पवार

Maharashtra News: महाराष्ट्र में बनी महाराज शिवाजी की 8 महीने पुरानी प्रतिमा बीते 26 अगस्त को गिर गई थी. मूर्ति गिरने के बाद से सरकार पर तरह-तरह के आरोप लग रहे हैं. इसी बीच महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने राज्य के लोगों से माफी मांगते हुए कहा कि इस घटना की जांच होगी और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Social Media
India Daily Live

Maharashtra News: महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के राजकोट किले में बनी शिवाजी महाहाज की प्रतिमा 26 अगस्त को गिर गई थी. इस मामले में विपक्ष सरकार को घेर रही है. शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने को लेकर अब राज्य के डिप्टी सीएम अजित पवार का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि मैं महाराष्ट्र के 13 करोड़ लोगों से माफी मांगता हूं. मुझे माफ कर दें. 

उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि इस बारे में मैं महाराष्ट्र की 13 करोड़ जनता से माफ़ी मांगता हूं. छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे देवता हैं और एक साल के भीतर उनकी प्रतिमा का इस तरह गिरना हम सभी के लिए सदमा है.

दिसंबर 2023 में पीएम मोदी ने किया था उद्घाटन

शिवाजी महाराज की इस प्रतिमा का उद्घाटन 4 दिसबंर 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था. 10 महीने के अंदर ही प्रतिमा गिरने के चलते राज्य सरकार की फजीहत हो रही है. प्रतिमा गिरने को लेकर पुलिस ने कॉन्ट्रेक्टर जयदीप आप्टे और स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट चेतन पाटिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई- अजित पवार

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा कि 26 अगस्त 2024 को सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिर गई. इस मामले में जो भी दोषी होंगे उनकी जांच की जाएगी. मीडिया में खबर चल रही है कि इसने किया, उसने किया लेकिन मैं आपको बता दूं कि जिस किसी ने भी किया होगा उसकी जांच होगी. मैं इसके लिए राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में महाराष्ट्र के 13 करोड़ लोगों से मांफी मांगता हूं. युग पुरुष छत्रपति महाराज जी हम सभी के देवता हैं. और एक देवता की मूर्ति इस तरह से गिरने हम सभी के लिए धक्का है. 

कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में बुधवार को शिवसेना (यूबीटी) और बीजेपी सांसदों के बीच झड़प भी हुई. इस दौरान कुछ लोगों ने पत्थरबाजी की. पत्थरबाजी में पुलिस का एक कांस्टेबल भी जख्मी हो गया है. राजकोट किले में स्थिति महाराज शिवाजी की प्रतिमा वाले स्थान पर शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे और ठाकरे परिवार के कट्टर प्रतिद्वंद्वी एवं रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग के सांसद नारायण राणे के समर्थक एक साथ पहुंच गए. इसी दौरान दोनों के बीच झड़प शुरू हो गई.