पाकिस्तान ने भारत के लिए एयरस्पेस किया बंद तो Air India, IndiGo ने विदेशी उड़ानों को लेकर लिया बड़ा फैसला
एयर इंडिया ने एक परामर्श जारी कर बताया कि उत्तरी अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप, मध्य पूर्व से आने-जाने वाली उड़ानें वैकल्पिक विस्तारित मार्ग का उपयोग करेंगी, क्योंकि पाकिस्तान ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है.
पाकिस्तान द्वारा भारतीय एयरलाइंस के लिए अपना एयरस्पेस बंद करने की घोषणा के बाद, गुरुवार को एयर इंडिया और इंडिगो ने कुछ उड़ानों के प्रभावित होने की जानकारी दी. यह कदम पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के परिणामस्वरूप उठाया गया है. मंगलवार को हुए इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी, जिसमें दो विदेशी और दो स्थानीय नागरिक शामिल थे. इसके साथ ही पाकिस्तान ने वाघा बॉर्डर बंद करने और भारत के साथ कारोबार रद्द करने की भी घोषणा की है.
एयर इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा, "पाकिस्तान के एयरस्पेस को भारतीय एयरलाइंस के लिए बंद करने की घोषणा के कारण, उत्तरी अमेरिका, यूके, यूरोप और मध्य पूर्व से या वहां जाने वाली कुछ एयर इंडिया उड़ानें वैकल्पिक लंबे मार्ग का उपयोग करेंगी.
पहलगाम हमले का कैसा रहेगा प्रभाव!
पहलगाम में आतंकवादियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसके बाद भारत ने कड़े कदम उठाए. पाकिस्तान के इस जवाबी कदम ने दोनों देशों के बीच तनाव को और बढ़ा दिया है. एयरस्पेस बंद होने से न केवल उड़ानें प्रभावित हुई हैं, बल्कि व्यापार और सीमा पार आवागमन भी ठप हो गया है.