Valentine Day 2026

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों का किया गया तबादला

Bihar IAS Transfer: बिहार में सियासी उठा-पटक की अटकलों के बीच बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. जानकारी के अनुसार पटना के डीएम समेत कई अधिकारियों का तबादला किया गया है.

Purushottam Kumar

Bihar IAS Transfer: बिहार में सियासी उठा-पटक की अटकलों के बीच बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. कई अधिकारियों का तबादला किया गया है. जिसमें पटना डीएम का नाम भी शामिल है. शीर्षत कपिल अशोक को पटना का नया डीएम बनाया गया है. वहीं, सुब्रत कुमार सेन को मुजफ्फरपुर का डीएम बनाया गया है. आपको बताते चलें, तबादले की इस सूची में उन अधिकारियों का भी नाम शामिल है जिन्हें हाल ही में प्रोन्नति करके आईएएस बनाया गया था.

सीएम के आप्त सचिव को बड़ी जिम्मेदारी

सीएम नीतीश कुमार के आप्त सचिव मो. मकसूद आलम को अगले आदेश तक गोपालगंज का समाहर्त्ता एवं जिला पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित करते हुए दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 (एक्ट -2, 1974) की धारा-20 के तहत उन्हें गोपालगंज जिला का जिला दण्डाधिकारी भी नियुक्त किया गया है.