उत्तर भारत में गर्मी, दक्षिण में मॉनसून की एंट्री! जानें कैसा रहेगा आज के मौसम का हाल
भारत के कुछ हिस्सों में तेज आंधी-बारिश और वहीं कुछ राज्यों में पड़ रही प्रचंड गर्मी के कारण लोग परेशान है. मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में बारिश की चेतावनी दी है. आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज का मौसम
आज 14 मई 2026, गुरुवार के दिन दिल्ली, यूपी और बिहार समेत कई राज्यों में गर्मी के तेवर बढ़ रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ दक्षिण बंगाल की खाड़ी में मॉनसून की एंट्री के कारण कई राज्यों में आंधी के साथ बारिश के अलर्ट जारी किए गए हैं. आइए जानते हैं कैसा रहने वाला है आज का मौसम.
मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक भारत के कुछ हिस्सों में तेज बारिश, जबकि कुछ राज्यों में गर्मी पड़ सकती है. पूर्वी राज्यों में बारिश से पर्यटकों को परेशानी बढ़ सकती है. तो चलिए जानते हैं किस राज्य में कैसा रहेगा मौसम का हाल.
दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में मौसम का हाल
दिल्ली में हल्के बादल छाए रहेंगे. कुछ-कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है. तेज हवा के कारण पेड़ गिर सकते हैं. इसलिए बाहर रह रहे लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है. गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी. यूपी में भी मौसम थोड़ा सुहाना रहने वाला है. कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. उमस बढ़ने के कारण लोगों की परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है. हालांकि तेज धूप से लोगों को राहत मिलेगी.
बिहार के कई जिलों में आज बारिश की संभावना है. मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक कुछ जिलों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है. इसके अलावा बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है. ऐसे में खेत में काम करने वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. झारखंड में भी अभी तेज आंधी के साथ बारिश के अनुमान जताए गए हैं. कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी संभावना है, ऐसे में बाहर रह रहे लोगों को पेड़ों से दूर रहने की सलाह दी गई है.
पहाड़ों में ठंडा रहेगा मौसम
उत्तराखंड में मौसम ठंडा रहने वाला है. पहाड़ी इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने राज्य में आने वाले पर्यटकों से खास अपील की है कि ऊंचे इलाके में मौसम का हाल जानने के बाद जाएं, नहीं तेज आंधी में फंस सकते हैं. देहरादून और नैनीताल में हल्की बारिश की संभावना है. चारधाम यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
हिमाचल प्रदेश में भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. हालांकि ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की भी संभावना है. तापमान नीचे आने से परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है. इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और गर्म कपड़े पहनकर रहें. राजस्थान के कई जिलों में लू का प्रकोप जारी है. मौसम विभाग ने जैसलमेर, बीकानेर और जोधपुर के लोगों को खास तौर पर लू से बचने की सलाह दी है. हालांकि पूर्वी राजस्थान में बूंदाबांदी की भी संभावना है. शाम के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.