T20 World Cup 2026

मम्मी ने नहीं दिलाई बाइक तो 20 साल बेटे ने कर लिया सुसाइड, जानें कहां का है मामला

Tamil Nadu: 20 साल के एक छात्र ने अपनी मां से बाइक दिलाने की मां की. मां ने बच्चे से कुछ महीने रुकने को कहा. लेकिन बाइक न मिलने से नाराज छात्र ने आत्महत्या कर ली. छात्र तमिलनाडु का था. वह बेंगलुरु से बीएस.सी कर रहा था.

@ipleaders
India Daily Live

Tamil Nadu: बेंगलुरु से पढ़ाई कर रहा तमिलनाडु के एक छात्र ने अपनी मां से बाइक के लिए कहा. पैसों के तंगी की वजह से मां ने उसे नई बाइक दिलाने से मना कर दिया. इस बात से नाराज 20 साल के छात्र ने आत्महत्या कर ली. मृतक का छात्र का नाम आयप्पा बतायाजा रहा है. 

द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार मृतक के पिता की 6 साल पहले ही मौत हो चुकी थी. उसकी मां घर की इकौलती कमाने वाली इंसान है. हाउसकीपिंग का काम करे मृतक की मां परिवार का पालन करती है. 

इसलिए की थी मां से बाइक की मांग

मृतक छात्र ने अपनी मां से कहा था कि कॉलेज में उसके सभी दोस्त बाइक से आते हैं. उसे भी बाइक चाहिए. उसने अपनी मां से कहा था कि उसे कुछ ही महीनों के अंदर बाइक चाहिए. लेकिन घर की आर्थिक स्थिति सही न होने की वजह से मां अपने बच्चे को बाइक नहीं दिला सकी. उसने अपने बेटे से इंतजार करने के लिए कहा. लेकिन बेटे ने मां की एक न सुनी और खुद को मौत की नींद सुला दी. 

मां ने बाइक के लिए जमा कर दिए थे 50 हजार रुपये

बच्चे की मां ने अपने बेटे को बाइक दिलाने के लिए 50 हजार रुयपे जमा भी कर दिए थे. लेकिन ये बात बच्चे को नहीं पता थी. मां को लगा था कि कुछ महीनों में और पैसों का इंतजाम करके वह अपने बच्चे को एक बाइक दिला देगी. 

पुलिस ने बताया कि लड़की की मां सुबह के 6 बजे काम पर चली गई थी. जब वह शाम को 4 बजकर 30 मिनट पर घर लौटी तो उसका बेटा फंदे से लटका मिला. शव का पोस्टमार्टम अंबेडकर अस्पताल के शवगृह में किया गया.

B.Sc सेकेंड ईयर का छात्र था मृतक

मृतक छात्र बीएस.सी सेकेंड ईयर का छात्र था. वह एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रहा था. इस मामले में पुलिस इनवेस्टिगेशन भी कर रही है. पुलिस ये जानने की कोशिशों में जुटी है कि कहीं छात्र ने किसी और कारण से तो सुसाइड नहीं किया.