IPL 2026

Year Ender 2024: अल्लू अर्जुन से लेकर पूनम पांडे तक... इस साल विवाद में फंसे ये बड़े स्टार्स, हिल गई थी पूरी फिल्म इंडस्ट्री

Year Ender 2024: 2024 का साल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए अच्छा और बुरा दोनों साबित हुआ. जहां कई स्टार्स के लिए ये साल लकी साबित हुआ तो कुछ के लिए ठीक नहीं रहा. दरअसल, 2024 का साल टरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए काफी विवादों से भरा रहा. आइए, जानते हैं उन घटनाओं के बारे में, जिन्होंने साल भर सुर्खियां बटोरी और शोबिज की दुनिया में हलचल मचाई. 

Pinterest
Princy Sharma

Year Ender 2024: 2024 का साल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए अच्छा और बुरा दोनों साबित हुआ. जहां कई स्टार्स के लिए ये साल लकी साबित हुआ तो कुछ के लिए ठीक नहीं रहा. दरअसल, 2024 का साल टरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए काफी विवादों से भरा रहा. आइए, जानते हैं उन घटनाओं के बारे में, जिन्होंने साल भर सुर्खियां बटोरी और शोबिज की दुनिया में हलचल मचाई. 

अल्लू अर्जुन

पुष्पा 2: द रूल के प्रमोशनल इवेंट के दौरान मची भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी और फिर जमानत पर रिहाई ने मीडिया में हंगामा मचा दिया.

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री 

जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट में फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के शोषण और उत्पीड़न की चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई. इसके चलते AMMA (एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स) की कार्यकारिणी समिति ने इस्तीफा दिया और कई प्रमुख हस्तियों जैसे सिद्दीक और जयसूर्या पर FIR दर्ज हुई.

IC 814: द कंधार हाईजैक

नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री में हाईजैकर्स की धार्मिक पहचान को न दिखाने पर सोशल मीडिया पर नाराजगी छा गई. सरकार के हस्तक्षेप के बाद नेटफ्लिक्स को सफाई देनी पड़ी.

पूनम पांडे का पीआर स्टंट

पूनम पांडे ने सर्वाइकल कैंसर के कारण मौत की घोषणा कर सनसनी फैला दी. इस बयान को गंभीर बीमारी का मजाक बनाने के लिए आलोचना झेलनी पड़ी, जिसके बाद उनकी टीम ने माफी मांगी. 

कपिल शर्मा 

द ग्रेट इंडियन कपिल शो में कपिल शर्मा ने निर्देशक एटली की त्वचा के रंग पर मजाक किया. इस टिप्पणी के बाद उन्हें जबरदस्त आलोचना का सामना करना पड़ा.

नयनतारा v/s धनुष

नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री 'नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल' में "नानुम राउडी धान" के फुटेज के इस्तेमाल पर धनुष ने कॉपीराइट का मुद्दा उठाया। इस मामले ने बौद्धिक संपदा अधिकारों पर बहस छेड़ दी।  

कंगना रनौत 

उनकी फिल्म 'इमरजेंसी' सेंसर बोर्ड की मंजूरी में देरी और उनके किसानों के प्रदर्शन पर दिए गए विवादित बयानों ने उन्हें सुर्खियों में बनाए रखा.

कॉन्सर्ट टिकट घोटाला  

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग का खुलासा हुआ. इसे लेकर ED ने जांच शुरू की वहीं, दोसांझ ने अपने गानों पर लगाए जा रहे सरकारी प्रतिबंधों का विरोध किया.  

ऑस्कर एंट्री पर बहस

'लापता लेडीज' को ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री चुने जाने पर विवाद हुआ. आलोचकों ने 'ऑल वी इमैजिन ऐज लाइट' को अधिक योग्य बताया. इस फैसले ने जूरी की पारदर्शिता और ऑल-मेल जूरी की आलोचना को जन्म दिया.